क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सौंसर में नकली नोट (fake notes) बनाने वाला गिरोह धराया, 2 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार के नकली नोट के साथ मिला प्रिंटर

Chhindwara 20 April 2025

सौंसर यशो:- थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को नकली नोट छापने वाले गिरोह को पकडऩे में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15000 के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की पूछताछ जारी है। वहीं देर शाम तक आरोपियों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी में सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उइके ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि किन्ही अज्ञात लोगों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र पहुँचकर 10 हजार एवं 20 हजार अलग-अलग अकाउंट में जमा करने के लिए कहा गया। जब अकाउंट में पैसे जमा हो गए तो नोटों की जांच के दौरान आधे नोट असली तो आधे नोट नकली पाए गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से एक प्रिंटर भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के चलते अभी आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!