आदर्श ग्राम बोरदई में किया जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत तालाब में स्वच्छता एवं वाचनालय एवं संस्कार केन्द्र का शुभारंभ
Seoni 07 May 2025
सिवनी यशो:-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन) के सलाहकार शिवनारायण पटेल, जबलपुर संभाग समन्वयक रवि बर्मन जी,बालाघाट जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला विकासखंड समन्वयक श्रीमती मोनिका चौरसिया उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – आप जितनी भी पढ़ाई कर ले कोई भी विषय को लेकर, लेकिन समाज कार्य में काम करना है तो इसके लिए सामाजिक सद्भावना जरूरी है। डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं वाचनालय व संस्कार केंद्र के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की संभाग समन्वयक रवि बर्मन जी ने प्रेस बटन समिति एवं प्रस्फुटन वाटिका वी वाचनालय की सराहना की। प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में जन अभियान परिषद के सभी वॉलिंटियर्स को सहभागिता निभाने के लिए भी कहा और इस फील्ड में कार्य करने के लिए सभी को कहा।
जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम में निस्वार्थ भाव से जो कार्य कर रहे हैं वह कार्य काफी प्रशंसनीय है। इन दिनों जल गंगा संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर्स, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर समितियां, परामर्शदाता और विद्यार्थीयों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम के अंत में राजेश बन्देवार ने आगंतुक सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं और नवांकुर संस्थाओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज का यह कार्यक्रम विकासखंड समन्वयक श्रीमती मोनिका चौरसिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन परामर्शदाता पीयूष दुबे के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरपंच आसिफ जरदारी उपसरपंच मिथुन सनोडिया, सचिव श्रीमती नीलकमल उपाध्याय,शशि सनोडिया, दशाराम पंचेश्वर, राकेश बन्देवार, छाया विश्वकर्मा, नेहा विश्वकर्मा, जितेंद्र सनोडिया नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि,और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता श्रीमती कविता बेले,धीरेंद्र चौरसिया, राहुल पांडे सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।




