मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा जिला सिवनी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिली 31 सदस्यों की मजबूत टीम

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जारी किया आदेश

सिवनी, 25 फरवरी 2026।
भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर की गई।

जारी आदेश क्रमांक भाजपा/सिवनी/K/66/2026 के अनुसार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, आईटी सेल, सोशल मीडिया एवं “मन की बात” संयोजकों सहित कुल 31 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह टीम आगामी नगरीय निकाय, पंचायत एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर गठित की गई है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह नई कार्यकारिणी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!