खेलधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

सरस्वती शिशु उच्च.माध्य. विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ

योग प्राणायाम के साथ पंद्रह दिवसीय समर कैंप प्रारंभ

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ 1 मई बुधवार को प्रात: 7:30 बजे विद्या भारती सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल मंटू भैया के मुख्य अतिथि में एवं नितिन जी चौधरी व्यवस्थापक की अध्यक्षता में किया गया। शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान दास आंधवान योग प्रशिक्षक, अरविंद श्रीवास्तव व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव भी उपस्थित रहे ।

सरस्वती शिशु उच्च.माध्य. विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ - Seoni News
शुभारंभ समारोह के पूर्व 1 घंटे का योग प्राणायाम का सत्र श्री भगवान दास आंधवान द्वारा लिया गया । जिसमें उन्होंने योग के जीवन में महत्व को प्रदर्शित करते हुए योगिक क्रियाएं संपन्न कराई । इसके उपरांत खेल प्रशिक्षण के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, घोष, वादन एवं विभिन्न भारतीय खेलों का अभ्यास कराया गया । आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, संगीत, चित्रकला, मूर्ति कला का अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत कर्सिव राइटिंग, स्पोकन इंग्लिश ऐसे राइटिंग कंप्यूटर प्रशिक्षण का गहन अभ्यास भी योग्य प्रशिक्षको द्वारा कराया गया । उपरोक्त समर कैंप में सिवनी नगर के विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रशिक्षार्थियों को प्राप्त हो रहा है।

 

सरस्वती शिशु उच्च.माध्य. विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ - Seoni News
प्रमुख प्रशिक्षकों में संजय बघेल, अनिल कनौजिया,दिनेश ठाकुर, सुश्री शिवानी पाठक, आशुतोष सदाफल, रीना तुमन्ने , सौरभ राय , अक्षय साहू , प्रतीक यादव, लोकेश पाटिल, चैतन्य पाठक ,श्वेता शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, एन पी दुबे, सुश्री रितिका सोनी, सुश्री नम्रता टेकाम, सुश्री दीपाली आत्म पूज्य, सुश्री तालिका आत्मपूज्य का मार्गदर्शन छात्र छात्राओं को प्राप्त हो रहा है । प्रथम दिवस में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । जबकि कुल पंजीयन की संख्या लगभग 400 हो चुकी है । समर कैंप में सिवनी नगर के छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button