WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिये हर बूथ पर बढायें 370 वोट – संतोष अग्रवाल

बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर लखनवाड़ा मंडल की बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सिवनी विधानसभा के लखनवाड़ा ग्रामीण मंडल की बैठक शनिधाम मंदिर पलारी टेकरी पर रखी गई । बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी संतोष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की मंशा के अनुरूप हमें हर बूथ पर विधानसभा मिले वोटो में 370 वोटो की वृद्धि का संकल्प पूरा करना है । श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने विकास और जनकल्याण के साथ कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर भाजपा के संकल्प को पूर्ण किया है और एक राष्ट्र एक विधान, एक निशान को लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है । देश में पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार होने का परिणाम है कि भव्य राम मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गोरव बढ़ रही है । आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत के दिला कर भव्य और दिव्य भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है ।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि बैठक में उपस्थित लोकसभा विस्तारक दीपक जी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ता से कहा कि हमने जो मेहनत की है उस मेहनत का परिणाम लोकसभा चुनाव में पूर्ण सफलता का दिखाई दे और नेतृत्व के निर्देश अनुसार हर बूथ पर 370 वोट बढाने का काम करना है । दीपक जी 370 वोटो को बढाते हुये बूथ पर शानदार विजय का संकल्प भी कार्यकत्र्ताओं को दिलाया । इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल ने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये निर्धारित समय सीमा में करने का आग्रह किया । आयोजित बैठक में प्रहलाद पटेल, शिव सनोडिय़ किसान मोर्चा महामंत्री,अनिल बघेल अध्यक्ष, विनोद यादव महामंत्री, बेनीराम चन्दवंशी महामंत्री,दुर्गेश चक्रवर्ती युवा मोर्चा अध्यक्ष,नंदू बघेल, परसराम सनोडिय़ा,रवि शंकर अग्रवाल जी,श्री रवि चन्द्रवंशी, सुरेंद्र बघेल उपाध्यक्ष,कोमल सिंह बघेल, लकी शर्मा युवा उपाध्यक्ष, हितेश सूर्यवंशी मंत्री,अरविन्द जी, राजेश अवधिया, महेश सनोडिय़ा, चेतराम डेहरिया संतोष सनोडिय़ा,संदीप सनोडिय़ा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, संत कुमार बघेल, अशोक चंदवंश, मनोज चौधरी, घनश्याम सराठे, नितेश सनोडिय़ा, रजनीश सनोडिय़ा , राज पटेल, वि_ल पटेल, सचिन ठाकुर, दुर्गेश सनोडिय़ा, शरद सूर्यवंशी रामकुमार पटेल,राहुल बघेल पदम सनोडिय़ा उपाध्यक्ष , शारदा कश्यप अध्यक्ष, छाया लारेशवर महामंत्री, सुनिता सतनामी महामंत्री चंद्र प्रकाश बघेल की उपस्थिति पर बैठक संपन्न हुई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!