WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनीहेल्थ

-भारत की संस्कृति मानवता की सेवा में विश्वास रखती है:-दिनेश राय मुनमुन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मेडीकल कॉलेज मे छात्र-छात्राओं को किया संबोधित , मेडीकल कॉलेज सिवनी को मरणोपरांत सपत्नीक शरीर दान की घोषणा किया

सिवनी यशो:- भारत की संस्कृति मानवता की सेवा में विश्वास रखती है। यह संस्कृति हमारे रग-रग मे समायी हुई है और यही कारण है कि हमारे डॉक्टर तन-मन से मानव सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। वास्तव में, भारत के डॉक्टरों की वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक मांग है। अगर आप आंकड़ों पर गौर करें तो आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अस्पतालों में काम करने वाले बड़ी संख्या में भारतीय डॉक्टर ही मिलेंगे। उक्ताशय की बात शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी के प्रथम एमबीबीएस शैक्षणिक पाठ्यक्रम के प्रारंभ अवसर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा व्यक्त किये गये। 
 विधायक श्री राय  ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद खुशी का दिन है साथ ही मेरे लिए गर्व की बात है कि  युवा छात्रों-छात्राओ से बात करने का अवसर मिला। विधायक श्री राय ने कहा कि दुनिया मे निश्चित रूप से सबसे सम्मानित कार्य है डाक्टर का कार्य है और आप समाज में सबसे सम्मानित लोगों में से एक है और इसके हकदार भी है क्योंकि आप अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित करते है। हम सभी को हमेशा इस पेशे से जुड़े सभीजनों का ऋणी होना चाहिए जो हमारे जीवन को आसान और बीमारियों से मुक्त कराने का निरन्तर प्रयास करते है। वास्तव में एक डॉक्टर ही है जो किसी भी महामारी को फैलने से रोकने के लिए अथक प्रयास करता है। कुछ वर्ष पूर्व जब दुनिया कोरोना महामारी और स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारियों से पीडि़त थी, तो डॉक्टरों के द्वारा ही महामारियों का इलाज खोजा गया। 
वास्तव में, कई डॉक्टर दूसरों को संक्रामक वायरस, महामारी से बचाने की कोशिश में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। एक डॉक्टर नि:स्वार्थ होने के साथ ही दूसरों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देता है। एवं डॉक्टर का एकमात्र उद्देश्य अपने रोगियों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना सिखाना होता है। विधायक श्री राय ने आगे कहा कि सिवनी में मेडिकल कालेज के प्रारंभ होने से सिवनी जिले के साथ-साथ देश के अन्य जिलों के भी छात्र-छात्राओं को चिकित्सा पाठ्यक्रम के अवसर प्राप्त होंगे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जन हितैषी कार्य किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत सिवनी जिले में लगभग 300 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का भी निर्माण कराया गया है। 
आज चिकित्सा पाठ्यक्रम का कार्य का शुभारंभ हुआ है, सिवनी मेडिकल कॉलेज के सैकेंड फेश का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ होगा जिसमें चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ आमजनों को सिवनी में ही उच्चस्तरीय उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग नई दिल्ली द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में 100 एम.बी.बी.एस. सीटों की अनुमति दी गई है। आगामी शैक्षणिक सत्रों में एम.बी.बी.एस. सीटों में वृद्धि हो सके इसके प्रयास किये जा रहे हैं। आप सभी बच्चों से अपेक्षा करता हूं मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। मै आपके लिए विधायक नही एक गार्जियन की तरह हूं। मुझसे किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता पड़े  तो आप लोग बेझिझक सहयोग ले सकते है। 
आगे विधायक श्री राय  ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि कांग्रेस सरकार ने हमारे जिलेवासियों से भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत मेडीकल कॉलेज को हम से छीन लिया था उनके कार्यकाल के दौरान एक ईंट भी नहीं लगाईं गई, और विरोधियों द्वारा इस मेडिकल कॉलेज पर तंज कसते हुए अनेकों नामों से पुकारा गया। इसके अलावा भूमिपूजन कार्यक्रम की फोटो को भी संभालकर रखने और नाति पोतों को दिखानें की बातें कर आमजन को बरगलाने की नाकाम कोशिश करते रहें,  परंतु जैसे ही भाजपा की सरकार बनी पुन: मेडिकल कालेज का कार्य पटरी पर आया और तीव्रगति से कार्य आरंभ हुआ। और लगातार प्रयास किये जाने के पश्चात आज सिवनी वासियों का महत्वाकांक्षी भव्य मेडीकल कॉलेज का सपना भाजपा सरकार मे साकार हो चुका है। 
मै अपनी और विधासभा वासियों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश सरकार के मुखिया डा मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा विधायक श्री राय द्वारा अपने शरीर को मरणोपरांत सिवनी मेडीकल कॉलेज को परीक्षण हेतु दान करने की घोषणा की गयी तथा अपनी धर्मपत्नी द्वारा भी की गयी शरीर दान की घोषणा से भी अवगत कराया गया,  एवं कार्यक्रम मे अजय बाबा पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा भी मरणोपरांत कालेज को शरीर दान किये जाने की घोषणा की गयी। 
इस दौरान मेडिकल कॉलेज मे विधायक श्री राय ने छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया वहीं कालेज परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री युवराज सिंह राहंगडाले अध्यक्ष जिला भाजयुमो, अजय बाबा पांडे  अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, संकेत विक्की शिवहरे, अहफाज खान, डा. परवेज सिद्दीकी  डीन, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी एवं मेडीकल कालेज के डाक्टरों एवं छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!