छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने का अभिनव तरीका

शिक्षिका पूर्णिमा बिसेन ने अंग्रेजी व्याकरण को बदल दिया कलात्मक चित्रों में

सिवनी यशो:- कभी अंग्रेजों ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी अंग्रेजी भाषा के व्याकरण को कोई इस नवाचार से पढ़ाएगा कि छात्र अंग्रेजी भाषा को पढऩे के उतावले हो जाएंगे। पता नहीं कौन सा प्रयोग छात्रों के मन को भा जाए। यह करिश्मा कर दिखाया है शासकीय पीएमश्री हाईस्कूल धोबीसर्रा कुरई में अंग्रेजी पढ़ाने वाली शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा बिसेन ने। श्रीमती बिसेन ने व्याकरण पढ़ाने का एक अनूठा प्रयोग किया है। आप अंग्रेजी व्याकरण को कलात्मक चित्रों के माध्यम से पढ़ाती हैं और छात्रों में अंग्रेजी व्याकरण के प्रति सोई हुई रुचि को पुन: जगा दिया है। इस अद्भुत प्रयोग से छात्रों में एक अच्छा खासा उत्साह दिख रहा है।
पिछड़े इलाके के कमजोर छात्रों को विदेशी भाषा को एक नए अंदाज में पढ़ाकर श्रीमती पूर्णिमा बिसेन क्षेत्र में दूसरे शिक्षकों के लिए पठन पाठन के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है। शिक्षिका पूर्णिमा बिसेन ने बताया कि अंग्रेजी व्याकरण के प्रति लंबे समय से छात्रों में उदासीनता को देखते हुए वे काफी चिंतित थी। फिर काफी सोच विचार कर उनके जहन में यह युक्ति सूझी जो काफी सफल हुई है। श्रीमती बिसेन की अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने के इस अद्भुत हुनर को प्राचार्य एस. के. सिंह, प्रधान पाठक जुहारीलाल हरिनखेड़े,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उर्मिला यादव, और कमलेश्वर ठाकरे के साथ समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button