सिवनी पुलिस में प्रमोशन की खुशी: 10 अधिकारियों के कंधों पर सजे निरीक्षक के स्टार, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने पहनाए बैज
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर मिली पदोन्नति, एसपी बोले— नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगी जवाबदेही और बेहतर होगी पुलिसिंग
सिवनी पुलिस पदोन्नति – 10 अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने लगाए स्टार
सिवनी यशो:- सिवनी पुलिस महकमे में गुरुवार को गौरव और सम्मान का माहौल रहा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के तहत जिले के 10 कार्यवाहक निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए निष्पक्ष, प्रभावी और बेहतर पुलिसिंग करने की अपेक्षा जताई।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
कार्यवाहक निरीक्षक सतीश तिवारी
कार्यवाहक निरीक्षक खेमेंद्र कुमार जैतवार
कार्यवाहक निरीक्षक मोहनीश बैस
कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती अनंती मर्सकोले
कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती संदीपिका ठाकुर
उप निरीक्षक आशीष खोबरागड़े
उप निरीक्षक मनीष बंसोड़
कार्यवाहक निरीक्षक लक्ष्मण झारिया
कार्यवाहक निरीक्षक शिव शंकर रामटेकर
कार्यवाहक निरीक्षक बृजेश उइके
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम, एसडीओपी सचिन परते सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



