छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मातृधाम में शारदीय नवरात्र में ज्योत कलश स्थापना

मातृधाम में शारदीय नवरात्र में ज्योत कलश स्थापना के साथ श्रीविद्या की अधिष्ठात्री श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी का विशेष पूजन

सिवनी यशो:- भगवत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् अनन्तश्री विभूषित ज्योतिष् एवं द्वारका-शारदापीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज की जनमदात्री पूज्यनीय माता श्रीगिरिजा देवी की पावन जन्मस्थली मातृधाम में स्थापित श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर तेल एवं घृत के ज्योत कलश शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर 2023 रविवार आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा में मध्याह्न में वैदिक विधि विधान से स्थापित किये जायेंगे । मातृधाम में विराजमान श्रीविद्या की अधिष्ठात्री देवी एवं श्रीयंत्र की महादेवी श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी का श्रीविद्या सपर्या क्रम से विशेष आवरण पूजन अर्चन किया जावेगा। ज्योत कलश स्थापना के साथ नवरात्र का विशेष पूजन प्रारंभ हो जावेगा जो नित्य चलता रहेगा । इसी क्रम में 19 अक्टूबर को पंचमी के दिन मां भगवती का विशेष पूजन अर्चन एवं 22 अक्टूबर को महाष्टमी, 23 अक्टूबर नवमी के दिन मध्याह्न में कन्या भोजन एवं हवन एवं 24 अक्टूबर दसवीं के दिन प्रात: 10 बजे जवारे विसर्जन किये जायेंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये धर्मवीर अजित गौरीशंकर तिवारी ने देते हुये बताया कि माँ भगवती के दर्शनार्थ हेतु भक्तों के लिए पट प्रात: काल से देर रात्रि तक खुले रहेंगे। नवरात्र पर्व में नित्य पूजन के साथ-साथ श्री दस महाविद्याओं एवं नवदुर्गा का विशेष पूजन एवं सहस्त्रार्चन एवं दुर्गासप्तशती पाठ भी होगा । नवरात्र में रात्रि 8:30 बजे 108 घृतदीपों से मां भगवती की महाआरती होगी। नवरात्र में भक्तों का तांता मां भगवती के दर्शनार्थ मातृधाम में लगा रहता है । भजनों एवं जस का क्रम प्रतिदिन चलते रहता है। नवरात्रि के पर्व में मां भगवती के दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध सभी भक्तों से किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!