खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापना आज, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम

श्री सार्वजनिक मां शक्ति पूजा विद्युत मंडल परिवार बरघाट रोड का आयोजन

सिवनी यशो:- प्रतिवर्ष अनुसार श्री सार्वजनिक मां शक्ति पूजा विद्युत मंडल परिवार बरघाट रोड सिवनी द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना आज 15 अक्टूबर रविवार को हर्षोल्लास, गहन आस्था, विश्वास एवं भक्ति के माहौल में की जा रही है ।दउपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि परंपरा अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य की जाएगी । इसके साथ-साथ प्रतिदिन भारतीय संस्कृति के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ।
प्रथम दिवस प्रतिमा स्थापना के उपरांत द्वितीय दिवस से अभिनव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्री गणेश होगा । जिसमें 16 अक्टूबर सोमवार को रंगोली, फैंसी ड्रेस एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता । 17 अक्टूबर तृतीया को कुर्सी दौड़ एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता 18 अक्टूबर चतुर्थी को गेम्स 19 अक्टूबर पंचमी को अंताक्षरी 20 अक्टूबर पष्ठी को कराओके सॉन्ग एवं 21अक्टूबा सप्तमी के दिन शनिवार को गरबा का आयोजन समिति परिवार द्वारा किया गया है । इसके साथ अंतिम दिवस महानवमी रविवार 22 अक्टूबर को पूजाथाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।
प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक होंगे । सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन करा कर भाग ले सकेंगे ।
कार्यक्रम एवं आयोजन समिति के संरक्षक अधीक्षण अभियंता पी के अग्रवाल द्वारा सभी को नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को निर्देश दिए गए की संपूर्ण आयोजन आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों को पूरी तरह पालन करते हुए संपन्न किया जाए एवं उसी के अनुरूप समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं । दुर्गा उत्सव आयोजन समिति ने समस्त नगर वासियों से आयोजन में सहभागी होकर धर्म लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुरूप व्यवहार एवं सहभागिता की अपेक्षा की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!