सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी में कांग्रेस संगठन की अहम बैठक, SIR पर सतर्कता के निर्देश

डॉ. चंदन यादव ने कहा – पात्र मतदाताओं का नाम कटने से रोकना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी

 Seoni 27 December 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी माननीय डॉ. चंदन यादव का बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत उपरांत डॉ. यादव ने जिला कांग्रेस समन्वय समिति, नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, जिले के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्षों की संयुक्त बैठक ली।

SIR कार्यक्रम को लेकर सिवनी में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक
सिवनी कांग्रेस बैठक: SIR पर अलर्ट, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश

SIR पर विशेष जोर, मतदाता सूची की रक्षा का आह्वान

डॉ. चंदन यादव ने बैठक में  मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों को सतर्क रहकर कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं कटने चाहिए, इसके लिए बूथ स्तर पर गंभीरता से कार्य करना होगा।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश

डॉ. यादव ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस की मंशानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में मंडलम, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि आप सभी सक्षम और संगठन के प्रति समर्पित हैं, अब कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व आपके कंधों पर है।

नरेश मरावी: “हम सब एक हैं, संगठन की मजबूती ही लक्ष्य”

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने “हम सब एक हैं” के नारे के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि –

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश और प्रदेश हित में सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है कि –

अपने बूथ पर मतदाता सूची का गहन परीक्षण करे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।

जिला प्रभारी सोहन वाल्मीकी का भरोसा

जिला प्रभारी सोहन वाल्मीकी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि –

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने आप पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा, “जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं संगठन के साथ खड़ा रहूंगा।”

राजा बघेल का आरोप: SIR में पूरी ताकत से काम जरूरी

वरिष्ठ नेता राजा बघेल ने अपने उद्बोधन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर वोट चोरी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए SIR कार्यक्रम में कांग्रेस को पूरी ताकत से कार्य करना होगा।

अन्य नेताओं ने भी किया संबोधन

बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, विनोद वासनिक एवं असलम खान ने भी संबोधित किया।

शिव सनोडिया ने बैठक का संचालन  किया तथा आभार प्रदर्शन घनश्याम सनोडिया द्वारा किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

बैठक में पूर्व विधायक रमेश जैन,

मोहनसिंह चंदेल,

अनिलसिंह ठाकुर,

सुरेन्द्र करोसिया,

देवीसिंह चौहान,

आदित्य मोन्टू भूरा,

आजम अली खान,

नितिन डहेरिया,

प्रकाश सूर्यवंशी,

यशपाल भलावी,

तनवीर अहमद,

कमलेश सनोडिया,

संजय बघेल,

मनोज राहंगडाले,

नीलकंठ बाहेश्वर,

किशोरी कुंजाम,

वीरेन्द्र राज सिंह पप्पू ठाकुर, गुलाब साहू, रंजीत यादव, श्रीमती किरण कौवरेती, विजय उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!