क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 1 लाख में बेची गई महिला, 5 आरोपी गिरफ्तार

पीडि़ता ओडिशा से बहला-फुसलाकर लाई गई, मौका पाकर भागी और गांव वालों की मदद से पहुंची पुलिस तक

Chhindwara 07 June 2025
 अमरवाड़ा यशो:- मानव तस्करी जैसे घिनौने अपराध में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह का सिंगोडी चौकी और अमरवाड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक महिला को ओडिशा से बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश लाकर 1 लाख में बेचने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं एसडीओपी  रविन्द्र मिश्रा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।

 घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जून की रात ओडिशा निवासी सुखांता नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां रंगा नायक (निवासी: ग्राम गोलबंध, थाना रियामाल, जिला देवगढ़) इलाज हेतु 26 मार्च को देवगढ़ गई थी। अस्पताल से बाहर निकलते समय कुन्नू उर्फ कंदर्प नायक और नंदिनी नायक ने महिला को ज्यादा मजदूरी दिलवाने का झांसा देकर नरसिंहपुर ले जाया। वहां राकेश शुक्ला नामक व्यक्ति के माध्यम से महिला को ?1 लाख में गुरैया (जिला छिंदवाड़ा) के दो व्यक्तियों — छिदामी व नीरज मालवीय को बेच दिया गया।
पीडि़ता 2 जून को मौका पाकर आरोपियों के घर से भाग निकली और गांववालों की सहायता से पुलिस चौकी तक पहुंची। हिंदी भाषा की जानकारी न होने के कारण उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा हेतु रखा गया। बाद में उसके बेटे की उपस्थिति में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण 

कुन्नू उर्फ कंदर्प नायक, उम्र 32 वर्ष, जिला अंगुल, ओडिशा, नंदिनी नायक, उम्र 48 वर्ष, जिला अंगुल, ओडिशा, राकेश शुक्ला, उम्र 36 वर्ष, नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश,  छिदामी मालवीय, उम्र 55 वर्ष, ग्राम गुरैया, अमरवाड़ा,  नीरज मालवीय, उम्र 28 वर्ष, ग्राम गुरैया, अमरवाड़ा

पुलिस द्वारा जप्त संपत्ति

घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन,  4,000 नगद (बिक्री की राशि का हिस्सा)

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस संजीदा कार्रवाई में उप निरीक्षक पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, प्र.आर. रामदयाल मरावी, हरिप्रसाद उइके, आरक्षक इकलेश, पीयूष, उमाशंकर, महिला आरक्षक दिव्या बिसेन एवं काजल बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!