WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी 04 फरवरी को सिवनी में

शाम 4:00 बजे पॉलिटेक्निक ग्राउंड में होगा विशाल आयोजन,कार्यक्रम में प्रवेश होगा नि:शुल्क परंतु पास लेना है अनिवार्य

Seoni 01 January 2025
सिवनी यशो:- हमारी जिंदगी को सहज और सरल खुशनुमा बनाने के लिए हमारे कल्याण के लिए आदरणीय ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी जो एक अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता है उनका प्रेरक कार्यक्रम आगामी 4 फरवरी 2025 को संध्या 4:00 बजे से पॉलिटेक्निक ग्राउंड में ब्रह्माकुमारी सेवा केंन्द्र द्वारा आयोजित किया गया है ।

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनुष्य परमात्मा की सर्वोत्तम ,सर्वश्रेष्ठ रचना है। मनुष्य चाहे तो आज एक नई शुरुआत करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है, मनुष्य अपने आंतरिक जगत को श्रेष्ठ बनाकर सब कुछ श्रेष्ठ सफल और सुंदर बना सकता है। मनुष्य अपने आंतरिक जगत को दिव्य गुण एवं शक्तियों से भरपूर कर ,संबंधों को स्वयं के जीवन को सुंदर बना सकता है । अपने मन सही प्रशिक्षण देकर मनुष्य आर्थिक ,सामाजिक , शैक्षणिक, सांस्कृतिक रूप से और अधिक सफल हो सकता है। मनुष्य के मन में परमात्मा ने अद्भुत क्षमताएं भरी हुई है। आदरणीय ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी जो एक अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता हैं और सरल , सहज रूप से जीवन को संबंधों को करियर को वर्तमान और भविष्य को सुंदर सरल रूप से हम कैसे बेहतर बना सकते हैं उसकी विशेषज्ञ है उसमें उनको महारत हासिल है।

आदरणीय ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी अति व्यस्ततम समय में से सिवनी के लिए विशेष समय निकालकर आ रहे हैं, इस वर्ष हम सभी अनेक समस्याओं और परेशानियों के होते हुए भी तनावमुक्त खुशनुमा जिंदगी जी सके ,उसके लिए बहुत सुंदर प्लानिंग देगी ,संपूर्ण जिले वासियों को एवं प्रत्येक विभाग से जुड़े हुए अधिकारी गण से विशेष अनुरोध है कि आप सभी इस अवसर का लाभ लेने के लिए पूर्व प्लानिंग करके रहे ,सिवनी में हमारी जिंदगी को सहज और सरल खुशनुमा बनाने के लिए हमारे कल्याण के लिए ही यह कार्यक्रम रखा गया है ,4 फरवरी संध्या 4:00 बजे से पॉलिटेक्निक ग्राउंड में भव्य और विशाल आयोजन हो रहा है। और ऐसे विशाल आयोजन में हमारे सिवनी जिलेवासी भाई बहनों का हार्दिक अभिनंदन है।

कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है किंतु पास लेना अनिवार्य है ,आप निकट के किसी भी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में जाकर नि:शुल्क पास ले सकते हैं ब्रह्माकुमारीज केंद्र स्टेट बैंक के पीछे बारापत्थर सिवनी, ब्रह्माकुमारी केंद्र लोनिया रोड भैरोगंज और हमारे वालंटियर से संपर्क करें , और पास प्राप्त करें, ब्रह्मा कुमारीज केंद्र में आकर पास लेने का समय सुबह 8 से 10 और शाम 5 से 7 बजे के बीच रहेगा । इन सेवा केंद्र पर आकर आप अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। कृपया कार्यक्रम में पास साथ में लाएं, और अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए समय से पूर्व आकर अपना स्थान सुनिश्चित करें ,प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सुरक्षित रहेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!