क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

आईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो आरोपी, मोबाईल, नगदी एवं लाखो का हिसाब किताब जप्त

Chhindwara 10 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ाअजय पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा निरीक्षक मनोज बघेल के नेतृत्व में कुण्डीपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखविर सूचना पर आईपीएल सट्टा पर कार्यवाही करते हुए और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आन लाइन आईडी सहित चार मोबाइल फोन एवं 40,000/- रूपये नगदी एवं लाखों रूपये का हिसाब किताब जप्त कर आई पी एल क्रिकेट सट्टा पर आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई थाना कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद ऑफिस के पास नरसिंहपुर रोड पर एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा की मास्टर आईडी से अवैध रूप से सट्टा खिलाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पूछताछ पर विकास उर्फ विक्की पांडे पिता वसंत पांडे, उम्र 50 वर्ष, निवासी नई आवादी, छिंदवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल मिला, जिसमें व्हाट्सएप पर वेबसाइट से जुड़ी यूजर आईडी और पासवर्ड मिला, जिसके माध्यम से सट्टा संचालन किया जा रहा था पूछताछ में विकास पांडे ने बताया कि यह उसे प्रतीक उर्फ मुन्नू चांडक निवासी शुभालय कॉलोनी द्वारा दी गई थी, जो उे सट्टा संचालन करने पर उसे 5 प्रतिशत कमीशन देता था। पुलिस द्वारा *प्रतीक उर्फ मुन्नू चांडक* को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसे यह ढ्ढष्ठ निवासी सिवनी से मिली थी, जिसके बदले वह 10 प्रतिशत कमीशन देता था। आरोपी प्रतीक ने यह भी स्वीकार किया कि वह मोबाइल सिम फर्जी नाम से लेकर उपयोग करता था तथा सबूत मिटाने के लिए मोबाइल तोडऩे की बात भी कही।

आरोपियो के पास से नगदी 40,000/- रूपये एवं 04 मोबाईल फोन जिस पर लाखो का हिसाब किताब मिला जप्त किया गया आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क एक्ट व धारा 49 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी कार्यवाही की गई है। निरीक्षक मनोज बघेल, उनि करिश्मा चौधरी, सउनि मनोज , प्र. आर. प्रदीप बघेल, आर, करण रघुवंशी एवं सायबर सेल आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!