मध्यप्रदेशसिवनी

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत कारीरात में बच्चों को बताया नशे का सच

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश

लखनवाड़ा में “नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम

सिवनी यशो :- जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के माध्यमिक शाला कारीरात में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लखनवाड़ा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते नशे के कारण अपराध, पारिवारिक विघटन और युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कारीरात के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणजन, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित सिवनी के निर्माण में अपना सहयोग दें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button