WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कीचड़ एवं दलदल युक्त मार्ग से बोरदई – पिपरिया मार्ग में चलना हुआ दुस्वार

सिवनी यशो:- शहर सीमा से लगे ग्राम पंचायत बोरदई के पिपरिया गांव जाने वाला मार्ग अत्यधिक जर्जर स्थिति में है। उक्त मार्ग की स्थिति यह है यह है कि जरा सी बारिश में मार्ग में जगह-जगह कीचड़-दलदल की स्थिति निर्मित हो जाने से यहां वाहनों का निकलना जहां दूभर होता है। वहीं पैदल चलने वाले राहगीर, ग्रामवासियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामवासियों में सफीक, सुरेश सनोडिया, शशि सनोडिया, गुलाब डहेरिया, मिथुन सनोडिया, दौलत सनोडिया सहित अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग 3 किलोमीटर मार्ग अभी भी कच्चा है। जिसके कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वही ग्रामवासियों ने बताया कि बोरदई से पिपरिया मार्ग लगभग 3 किलोमीटर है जिसे लगभग 15 साल पहले उक्त मार्ग में मुरम डालकर रोलर चला दिया गया था। इसके बाद से उक्त मार्ग की सुध किसी ने नहीं लिया।
विद्यार्थी होते हैं परेशान – ग्रामवासियों ने बताया कि बोरदई से पिपरिया होते उक्त मार्ग हरहरपुर, मुंडारा निकलता है। इस मार्ग से जहां लोगों का आना-जाना भी काफी बना रहता है। वही गांव गौलीटोला, पिपरिया के विद्यार्थी प्रतिदिन ग्राम पंचायत बोरदई स्थित स्कूल में पढ़ाई करने जाते-आते हैं। यहां बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। हाल ही के दिनों में हुई बारिश में उक्त मार्ग में जगह-जगह कीचड़ दलदल से भरे गड्ढे होने के कारण विद्यार्थियों को जाने-आने में खासी असुविधा हो रही है, वहीं यहां से गुजरने वाले वाहन चालक, बाइक चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में ग्रामवासियों ने बताया कि मार्ग को पक्का बनाए जाने के लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया साथ ही 181 में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होने से विद्यार्थी, ग्रामवासी खासे परेशान हैं। ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से उक्त मार्ग को शीघ्र ही पक्का किए जाने की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!