धर्मसिवनी

सिवनी में निकलेगी जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन

Seoni 26 June 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के प्राचीन जगदीश मंदिर, सुभाष वार्ड से 27 जून शुक्रवार को शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी। श्रद्धालु नगरवासी बड़ी संख्या में इस दिव्य आयोजन में भाग लेंगे।

 पूर्व संध्या को भजन संध्या

इस धार्मिक आयोजन की पूर्व संध्या पर, 26 जून गुरुवार की रात्रि 8 बजे से मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। भक्ति रस में डूबे गीतों से मंदिर परिसर गुंजायमान होगा।

 28 जून को महाप्रसाद व भंडारा

रथ यात्रा के समापन के पश्चात, 28 जून शनिवार को शाम 5 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

 आयोजन समिति की अपील

जगदीश मंदिर प्राइवेट ट्रस्ट सिवनी के प्रबंधक एवं सर्वराहकर श्री सुनील राव पवार ने समस्त श्रद्धालुजनों से अनुरोध किया है कि वे इस रथ यात्रा, भजन संध्या और महाप्रसाद में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

आयोजन का सारांश:

तिथि कार्यक्रम समय स्थान
26 जून भजन संध्या रात 8:00 जगदीश मंदिर परिसर
27 जून रथ यात्रा शाम 5:00 सुभाष वार्ड से प्रारंभ
28 जून महाप्रसाद एवं भंडारा शाम 5:00 मंदिर प्रांगण

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!