जय भीम सेना ने संयुक्त सामाजिक संगठनों ने गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आम्बेडकर पर दिये बयान के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 20 December 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय छिन्दवाड़ा (District Collectorate Office Chhindwara) में जय भीम सेना ,ओ.बी.सी.महासभा, समता बौद्ध विहार (Jai Bhim Sena, OBC Mahasabha, Samta Buddhist Vihar) आदि लोगों ने दिनांक 17 दिसम्बर 2024 को देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर (Constitution creator Dr. Baba Saheb Ambedkar) के नाम उल्लेख कर संसद में गलत बयान में पर सभी सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से जय भीम के नारे लगाते हुये विरोध करते हुये देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया कि देश के गृहमंत्री के द्वारा दिये गये उक्त वक्तव्य से देश के करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई है और उनके लिये बाबा साहब ही सम्माननीय है साथ ही वे देश के संविधान निर्माता भी है। डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर ने हजारों वर्षो से चल रही समाज में छुआछूत एवं जातिवाद की भावना से समाज को मुक्त कर मानवतावादी संविधान बनाया और भारत को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिली ।
भारत की दबी कुचली जनता को न्याय दिलाने का कार्य किया । भारत देश संविधान से चलता है । गृहमंत्री जी ने संसद में बाबा साहब आम्बेडकर जी के बारे में जिस लहजे एवं अंदाज में अपना वक्तव्य दिया उससे हम सभी सामाजिक जनों की भावना आहत हुई है बाबा साहब के कार्य एवं विचार अमर है और रहेंगे। गृहमंत्री जी के वक्तव्य से ऐसा लगता है कि वह बाबा साहब के प्रति घृणित मानसिकता रखते है। इसलिये राष्ट्रपति महोदया जी से निवेदन है कि गृहमंत्री अमित शाह जी का इस्तीफा लिया जाये और अमित शाह जी देश से माफी मांगे ।
जिसमें मुख्य रूप से शिवम् पहाड़े ,विपिन वर्मा ,राजकुमार खड़से ,सुरेश ठोरे ,देवेन्द्र खांडेकर ,गणपत यदुवंशी ,मोहरू पटेल ,मदन बरखाने ,शशिकांत धनोरिया , सदाशिव सोनटके ,पप्पू मंडराह,दिनेश इवनाती ,सीताराम अहिरवार ,दुर्गा मंडराह ,अजय धुर्वे ,शंकर चिल्लाटे ,किशोर वंशकार,बी.डी.सोमकुंवर ,एस.एल.गेड़ाम ,मनीष मृदुलकर ,संदेश बघेल ,श्यामलाल बारमोट ,ओमकार प्रसाद ,संजय विश्वकर्मा ,राहुल टेकाम ,राकेश टेकाम ,बबलू कनौजे, प्रशांत गजभिये , अंकुर रावण गोंड ,संजय डोले ,योगेश जगदेव ,मेहताब डोले ,सुखदेव कुमरे ,गौतम चिल्लाटे आदि समाज व संगठन के लोग विरोध प्रदर्शन ,ज्ञापन में उपस्थित हुये।




