छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा – जायसवाल

 

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News
सिवनी यशो :- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बारापत्थर पर पूर्ण गरिमा के साथ मनाया गया । भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर सुदर्शन बाझल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल वरिष्ठ नेता ओम दुबे कार्यक्रम के प्रभारी तरूण मुनिया टांक एवं निरंजन मिश्रा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठजनों ने नगर के साहित्य उपासक कबिगणों के साथ माँ सरस्वती एवं भारत माता का पूजन कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News

 

कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ है प्रथम चरण में नगर के साहित्य प्रेमी कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से कवि ह्रदय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथ अपने काव्य रस से उपस्थित जनों को जाग्रत करने का काम किया । पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News
काव्य पाठ के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बालाघाट के भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि पंडित अटल बिहारी बाजपेयी राजनैति के वह महान व्यक्ति थे जिनका सम्मान पूरे राजनैतिक क्षेत्र में होता था वे राष्ट्र को सर्वोपरी रखकर शुचिता की राजनीति के लिये और भारत के गौरव को बढाने के लिये हमेशा राजनीति से ऊपर रहकर काम करने के लिये जाने जाते थे । उनके विचारों को सुनने के लिये पूरी दुनिया उत्साहित रहती थी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अटल जी का बहुत पसंद करते थे और अन्य प्रधानमंत्रियों ने भी पंडित अटल बिहारी बाजपेयी से समय समय पर राजनैतिक मुद्दों पर गहन चर्चा कर देश की नीति निर्धारण में सहयोग लिया है और स्वयं पंडित अटल बिहारी बाजपेयी ने जब भी देश की सत्ता अपने हाथों में ली देश को उन्नति पर ले जाने वाले ऐसे काम किये है जो हमेशा याद किये जायेगे और उनकी नीतियाँ देश के लिये एक मिशाल बन कर मार्गदर्शन का काम करेंगी ।

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर ने भी पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पंडित अटल बिहारी बाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे उनका व्यक्तित्व एवं सिद्धांत कृतित्व भारतीय राजनीति में हमेशा ध्रुवतारे की तरह चमकता रहेगा । उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में सत्ता को सिद्धांतों के समक्ष गौण माना वे राजनीति में देश को प्रथम मानते हुये कार्य करते थे और विदेशों में अपनी कार्यशैली से भारत का सम्मान बढाने का उन्होंने जो कार्य विपक्ष में रहते हुये किया वह इतिहास को हमेशा गौरांवित करते रहेगा ।

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर प्रेरक काव्य पाठ करने के लिये साहित्य के पुजारी रमेश श्रीवास्तव चातक , जगदीश तपिश, डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी, डॉ. अरविन्द मानव , श्रीमती अंबिका शर्मा, नरेन्द्रनाथ चट्टान , संजय जैन संजू की गरिमामय उपस्थित रही । काव्य श्रंखला के पश्चात वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया अंत मे सभी उपस्थित जन सामूहिक भोज करेंगे ।

अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व इतिहास हमेशा याद रखेगा - जायसवाल - Seoni News

इस जन्म जयंती कार्यक्रम के अवसर पर पूनम चंद सोनी, आनंद शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे रामजी चंद्रवंशी, अनिल बघेल कीरत सिंह बघेल,श्रीमती पार्वती जंघेला श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती आराधना चौरसिया, श्रीमती रूकमणी सनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, प्रहलाद पटेल कोनियापार, देवराज बघेल की उपस्थिति रही । इस संपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला भाजपा की ओर से तरुण टाँक मुनिया एवं निरंजन मिश्रा को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button