जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ शुभांरभ,सभी विकासखंडों में
Seoni 30 March 2025
सिवनी यशो:- संपूर्ण प्रदेश के साथ ही सिवनी जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान का रविवार 30 मार्च को शुभारंभ हुआ। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रमों के आयोजन किये गये। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के सहयोग से जल स्त्रोतों की साफ-सफाई तथा उन्?नयन के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इन स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
30 मार्च को जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ उज्जैन की क्षिप्रा नदी तट से किया गया। इसी तारतम्?य में सिवनी विकासखंड के ग्राम लखनवाड़ा अंतर्गत बैनगंगा नदी घाट एवं ग्राम पंचायत कण्?डीपार अंतर्गत सागर नदी उदगम स्?थल से जलगंगा संरक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, विधायक बरघाट श्री कमल मर्सकोले सहित अन्?य जनप्रतिनिधी शामिल रहे। सिवनी नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत मठमंदिर तालाब की साफ-सफाई की गई।
इसी तरह कुरई विकासखंड के ग्राम परतापुर अंतर्गत बैनगंगा उद्गम स्?थल मुंडारा में एवं ग्राम पाटन अंतर्गत बावनथडी नदी तथा ग्राम रमपुरी अंतर्गत बावनथडी नदी तट में कार्यक्रम आयोजित किये गए। विकासखंड छपारा अंतर्गत नगर परिषद छपारा अंतर्गत बैंनगंगा घाट गोल्डन टेम्पल तट, ग्राम खैरी अंतर्गत पांडीवाडा बैंनगंगा घाट, ग्राम खुर्सीपार अंतर्गत बैनगंगा घाट भारिया टोला, ग्राम डांगावानी अंतर्गत बिजना नदी घाट डांगावानी, ग्राम केकड़ा अंतर्गत बिजना नदी घाट केकड़ा, ग्राम पायलीखुर्द अंतर्गत बैनगंगा घाट में, ग्राम गंगई रैयत अंतर्गत बैनगंगा घाट तथा ग्राम भीमगढ़ अंतर्गत बैनगंगा घाट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विकासखंड बरघाट के ग्राम मोहगांव अंतर्गत हिर्री नदी तट में अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने साफ-सफाई की। इसी तरह विकासखंड लखनादौन के ग्राम उकारपार अंतर्गत सनेर नदी उद्गम स्थल एवं खमरिया गोसाईं अंतर्गत शेर नदी उद्गम स्थल से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
धनौरा के ग्राम भुरकुंडी के बैनगंगा तट एवं विकासखंड घंसौर अंतर्गत ग्राम कहानी में सार्वजनिक तालाब, ग्राम पनारझिर के डोभी कुंड तथा ग्राम गोरखपुर के रामकुण्डी में कार्यक्रम आयोजित किए गये। विकासखंड केवलारी के ग्राम चिरचिरा अंतर्गत देवघाट चिरचिरा में जलगंगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें स्थानीय जनप्रतिनधियों एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



