WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

जस सम्राट रूद्रकांत की शानदार प्रस्तुति ने शहडोल हुआ आनंदित

   बरघाट यशो:- मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर प्रदेश के 15 स्थानों पर श्रीकृष्ण पर्व 23 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।

कृष्णमय हुआ मध्यप्रदेश, लीलाओं और प्रसंगों को देश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार सांस्कृतिक स्वरूपों में भव्यता प्रदान किए।
इसी तारतम्य में देवी गीत गायक (जस सम्राट) रूद्रकांत ठाकुर एवं साथियों को शहडोल में विगत 26 अगस्त को आमंत्रित किया गया था। संगीत निर्देशक राजेश चौहान, मंच संचालक जुगल किशोर पांडे और सहगायिकाएँ सुश्री रीतू चौधरी, रीतू बिसेन, रक्षा नागेश्वर ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

   स्थानीय प्रशासन शहडोल, संस्कृति विभाग ने पारंपरिक,लोक गायकों की प्रतिभा के संवर्धन,संरक्षण में विशेष भूमिका निभाई।
रूद्रकांत टीम की इस उपलब्धि पर नगर बरघाट सिवनी के सांस्कृतिक ,साहित्यिक मित्रों ने बधाई शुभकामना प्रेषित की हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!