WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

माफियाओं और घोटालेबाजों को भाजपा एवं सरकार का संरक्षण – जीतू पटवारी

माफियाओं की सीधी पहुंच वल्लभ भवन तक

Seoni 30 May 2025

सिवनी यशो:- म.प्र. में माफि यों और घोटालाबाजों की सरकार है। शराब, शिक्षा, रेत एवं अन्य खनिज माफियाओं की सीधी पहुंच वल्लभ भवन तक है, जहां से सरकार चलती है। इसी तरह प्रदेश में हुये छोटे से लेकर बड़े घोटालों में शामिल घोटालेबाजों की भी पहुंच वल्लभ भवन में है। यही कारण है कि कांग्रेस द्वारा माफियाओं और घोटालेबाजों के विरूद्ध आवाज मुखर करने और प्रमाण देने के बावजूद मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ नहीं करते। सिवनी जिले के केवलारी में हुआ करीब 11 करोड़ का राजस्व घोटाला अकेला मात्र नहीं है। यदि पूरे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्युओं पर दी गई आर्थिक सहायता राशि की जांच की जाये तो यह घोटाला कई सौ करोड़ों में निकलेगा। जांच इसलिए नहीं होती क्योंकि घोटालेबाजों को भाजपा और सरकार दोनों का संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश में जितने भी माफिया और घोटालेबाज है उनका किसी ना किसी रूप से भाजपा से परोक्ष या अपरोक्ष रिश्ता है।माफियाओं और घोटालेबाजों को भाजपा एवं सरकार का संरक्षण - जीतू पटवारी - Seoni Newsउक्ताशय का आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रॉशी लॉन बारापत्थर में आयोजित पत्रकारवार्ता में लगाते हुए प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन को घेरा। श्री पटवारी 31 मई को जबलपुर में आयोजित जय हिन्द यात्रा एवं कार्यकर्ताओं की बैठक तथा सुझाव लेने आज सिवनी प्रवास पर आये। इस दौरान वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान बचाओं यात्रा में भी शामिल हुये। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में राजस्व, पुलिस से लेकर जितने भी विभाग है उनमें अधिकारियों की नियुक्ति के लिए बोली लगती है। इस प्रथा के कारण ही पूरी की पूरी ब्यूरोक्रेसी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। भाजपा राज में पुलिस थानों का हाल तो यह कर दिया गया है कि उन्हें शराब और खनिज माफियाओं को पकडऩा नहीं संरक्षण देना है। ऐसे निर्देशों के कारण यदि कोई अवैध शराब या अवैध खनन की शिकायत करता है तो उस पर ही कोई न कोई फर्जी मामला बन जाता है।

सीजफायर का जवाब मांग रहा देश

श्री पटवारी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर न केवल पानी फेर दिया बल्कि 25 मिनट में उनके नौ आतंकवादी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर यह साबित कर दिया कि वह इतनी सक्षम और पराक्रमी है कि मिनटों में पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से हटा सकती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े और हमारे नेता राहुल गांधी ने आपरेशन सिंदूर के लिए सेना और सरकार दोनों के साथ खड़ें होने का वचन दिया था। सरकार के साथ पूरा विपक्ष खड़ा था और हमारी परिस्थितियां भी अनुकूल थी फिर क्या कारण था कि अमेरिका के कहने पर सीजफायर कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह देश की जनता को बताना चाहिए। प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि उनके विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने हमले के पूर्व सूचना पाकिस्तान को क्यों दी।माफियाओं और घोटालेबाजों को भाजपा एवं सरकार का संरक्षण - जीतू पटवारी - Seoni Newsविजय शाह पर क्या बोलेगे मोदी

पत्रकारवार्ता में श्री पटवारी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे है, वही उनकी पार्टी का एक मंत्री विजय शाह आपरेशन सिंदूर में शामिल हमारी एक बहन का सार्वजनिक अपमान करता है और बाद में इसे स्वीकार भी करता है और माफी भी मांगता है किंतु ना तो इस मामले में मोदी जी कुछ बोल पा रहे है और ना ही भाजपा। कल भोपाल मोदी जी आ रहे है, आपरेशन सिंदूर पर बहुत बोलेगे किन्तु क्या वे मंत्री विजय शाह पर कुछ बोलने का साहस कर पायेगे यह देखने वाली बात होगी।

पाकिस्तान के किये दो टुकड़े

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारत की सेना शुरू से ही पराक्रमी रही है। सेना के शौर्य का कोई बखान नहीं किया जा सकता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में वर्ष 1971 में हमारी सेना ने 14 दिन में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे। आपरेशन सिंदूर भी इसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीजफायर की घोषणा कर दी।

कांग्रेस की जड़े मजबूत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिवनी जिले में कांग्रेस की जड़े बहुत मजबूत है। यह जिला कांग्रेस के विचार की धरती है और यहां के लोग भी कांग्रेस की विचारधारा के पक्ष में है। इतिहास इस बात का साक्षी है। हम भले ही सिवनी विधानसभा 1990 से हार रहे है किन्तु 2028 में यहां से कांग्रेस की जीत अवश्य होगी। कांग्रेस सिवनी की चारो विधानसभा में अपना परचम लहरायेगी।

संगठन सृजन की शुरूआत करेंगे राहुल

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस संगठन को अत्याधिक सक्रिय और गतिशील बनाया जा रहा है। संगठन अब सीधा जनता से जुड़ा हुआ होगा। आगामी 3 जून को हमारे नेता राहुल गांधी भोपाल आ रहे है, जहां वे संगठन सृजन की शुरूआत करेंगे। यह ग्राम स्तर से जिला स्तर तक सीधे जनता से जुड़ा हुआ होगा।

ये रहे उपस्थित

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पप्पू खुराना, विधायक केवलारी ठाकुर रजनीश सिंह, जिला प्रवक्ता राजिक अकील एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी प्रमुख पत्रकार उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!