”आचार्य विद्याभारती के कार्य का आधार है” – जितेन्द्र सिंह परिहार
क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ.मा. विद्यालय सिवनी में विद्याभारती योजना के अनुसार विद्याभारती के क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह जी परिहार व प्रांतीय अधिकारियों में प्रांत प्रमुख शिवानंद जी सिन्हा, विभाग समन्वयक रामबहोरी जी पटेल का दो दिवसीय प्रवास संपन्न हुआ।
उक्त अधिकारियों के प्रवास के दौरान वंदना सत्र, विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियॉ, जिला टोली बैठक, विवेकानंद बाल कल्याण समिति की प्रबंधकारिणी की बैठक एवं शाम को आचार्य परिवार की बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में रखी गई।
जिला टोली बैठक में प्रमुख रूप से विनीत अग्रवाल जिला सचिव, दुर्गाशंकर श्रीवास्तव जिला सचिव ग्राम भारती, दीपक साहूू अध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी, नितिन जी चौधरी व्यवस्थापक विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी, चंद्रकुमार दुबे अध्यक्ष ग्रामभारती, डॉ पुष्पा तेकाम अध्यक्ष वनांचल शिक्षा सेवान्याय महाकोशल प्रांत, राजेन्द्र जैन ग्राम भारती जिला समन्वयक, हरिलाल बट्टी जिला समन्वयक वनांचल शिक्षा सेवान्याय जिला सिवनी, विजय मेश्राम जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख तथा प्रबंधकार्यकारिणी समिति में प्रमुख रूप से दीपक साहू अध्यक्ष, नूपेश ठाकुर उपाध्यक्ष, नितिन चौधरी व्यवस्थापक, डॉ. शांतनु शर्मा सहसचिव, मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, डॉ श्याम सिंह कुमरे सेवानिवृत्त कलेक्टर एवं पदेन सदस्य के रूप ओमप्रकाश यादव प्राचार्य जी उपस्थित रहे।
भैया-बहिनों आचार्य परिवार के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह जी परिहार ने विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिरो की समाज में स्थापित प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरो में संस्कारयुक्त शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम से भरे हुए संवेदनशील नागरिकों को तैयार किया किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय व्यवस्थापक श्री नितिन जी चौधरी एवं प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव तथा समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।





