संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने सिवनी में समीक्षा बैठक ली, विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश
समीक्षा बैठक में जिला और विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित
सिवनी, 31 जुलाई 2025
सिवनी यशो:- संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर अरुण कुमार इंगले एवं सहायक संचालक डी.के. खरे ने आज शाम 4 बजे कृष्णम गार्डन, सिवनी में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की।
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे, सहायक संचालक आर.आर. मेहता, आर.पी. पाटिल, एपीसी संजीव राय सहित सिवनी, बरघाट और केवलारी विकासखण्ड के बीईओ, प्राचार्य और कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे –
1. जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित।
2. सभी शिक्षक डेली डायरी संधारित करें एवं पाठ्यक्रम पंजी तैयार करें।
3. अगस्त से सभी प्रायोगिक कार्य अनिवार्य, प्रयोगशालाएं सुव्यवस्थित हों।
4. कक्षा व गृहकार्य की कॉपी नियमित जाँचें, प्राचार्य मॉनिटरिंग करें।
5. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण समय पर निराकृत हों, लंबित मामलों का तत्काल निपटारा हो।
6. अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण समयसीमा में निपटें, सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत न बने।
7. सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का विकासखण्ड स्तर पर संतोषजनक निराकरण।
8. कक्षा 1 से 12 तक शत-प्रतिशत नामांकन एवं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रविष्टि सुनिश्चित।
9. शिक्षा पोर्टल और एमपी टॉस पोर्टल पर समय पर प्रोफाइल और बैंक खाता अपडेट।
10. नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के बाद विमर्श पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि।
11. पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल का शीघ्र वितरण।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।



