खेलसिवनी

जेएसपीएल नाइट टूर्नामेंट : बॉयस ,प्रेस,एमसीजी और यलगार ने जीते अपने मैच

इमरान ढिल्लन ने लगाया टूर्नामेंट का पहला शतक

01 June 2025
सिवनी यशो:- जेएसपीएल टूर्नामेंट के चौथे दिन एमसीजी ग्राउंड पर दुधिया रोशनी में चार मैच खेले गए। पहले मैच में बॉयस और न्यू ग्रीन सिटी के मध्य हुआ। बॉयस के कप्तान आसिफ पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,बॉयस ने निर्धारित 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर 167 रन का लक्ष्य न्यू ग्रीन सिटी को दिया। बॉयस की और से इमरान ने 31 गेंद में 108 रन की शतकीय पारी खेली, शकील ने भी 50 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू ग्रीन सिटी में ने निर्धारित 10ओवर मै 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। और यह मैच 35 रनो से हार गई। न्यू ग्रीन सिटी की ओर से असलम ने शानदार 79 रनों की पारी खेली । इस मैच के मैन ऑफ द मैच इमरान रहे ।

दूसरा मैच प्रेस और कुरई वॉरियर्स के मध्य हुआ। कुरई वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 76 रन बनाकर 77 रनों को लक्ष्य दिया। कुरई वारियर्स की ओर से शैलेन्द्र ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली, प्रेस की ओर से वाहिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस ने यह लक्ष्य 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया ।
प्रेस क्लब की ओर से अंकित टेमरे ने 30 रन की शानदार पारी खेली। बंटी ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिया। इस मैच की मैन ऑफ द मैच वाहिद खान रहे ।

तीसरा मैच एमसीजी और सिंघम के मध्य हुआ, एमसीजी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट नुकसान पर 135 रन बनाकर 136 रन का लक्ष्य दिया। जिसमे विनय शरणागत ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। सिंघम की ओर से राजलाल ने 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंघम ने 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना पाई । सिंघम की ओर से सर्वाधिक 28 रन राहुल काकोडिय़ा ने बनाये।
एमसीजी की ओर से उमेश सनोडिया और उमेश रंगडाले ने दो-दो विकेट लिये ।इस मैच की मैन ऑफ द मैच विनय रहे ।

चौथा और अंतिम मैच कुरई वॉरियर्स और यलगार के मध्य हुआ। कुरई वॉरियर्स के कप्तान महेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कुरई ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर मात्र 67 रन ही बनाकर 68 रन का लक्ष्य दिया। कुरई की ओर से सर्वाधिक 28 रन अशोक ने बनाया। ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलगार ने यह लक्ष्य मात्र 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 68 रन बनाकर हासिल कर लिया । यलगार की और से सोनू यादव ने 22 गेंद पर 38 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!