क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन रंगे हाथ घूस लेते पकड़ाये

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने स्व सहायता समूह की शिकायत पर की कार्यवाही

Seoni 28 February 2025

सिवनी यशो:- जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन को 40 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त टीम ने ट्रेप किया है।
जबलपुर लोकायुक्त के डीएसपी दिलीप कुमार झरबड़े ने बताया की कारीरात गांव के निवासी संत कुमार कनोजिया ने शिकायत की थी की उनकी पत्नी आदर्श स्वसहायता समूह का संचालन करती है। और धान उपार्जन का काम लिया था। जहां खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले द्वारा धान खरीदी की कमीशन के लिए 23 हजार की मांग कर रही थी,और खरीदी पूर्ण होने के बाद स्टॉक चेक करने के बाद घटाने के एवज में 20 हजार की राशि मांगी गई थी। इस तरह 43 हजार की मांग की जा रही थी बाद में 40 हजार में बात हुई। जहां आज 40 हजार रिश्वत लेते खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले और सेल्समेन कैलाश सनोडिया लोकायुक्त टीम ने ट्रेप किया है। अभी जांच जारी है।
लोकायुक्त टीम में डीएसपी दिलीप कुमार झरबड़े, टीआई मंजू किरण,नरेश बहरा एवं 8 सदस्यीय टीम शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!