WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नवरात्र पर ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में जगमगा रहे 195 मनोकामना ज्योति कलश

सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ 82 वें सप्ताह भक्तिभाव से संपन्न

Seoni 01 April 2025
सिवनी यशो:- भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित आदिशक्ति ज्वालाा देवी सिद्ध पीठ आस्था और श्रद्धा का प्रमुख ऐसा केन्द्र बन गया है कि श्रद्धा भक्ति और आस्थावान इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के साथ मानसिक और आत्मिक शांति के लिये बड़़ी संख्या में विश्वास के साथ पहुँच रहे है और उनका विश्वास भी माँ ज्वाला देवी के आशीर्वाद से दृढ़़ हो रहा है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाता है, यह क्रम पिछले 82 वें सप्ताह से निरंतर किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज के बीच सकारात्मक विचारों को प्रेषित करने का भी यह प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा है । 

नवरात्र पर ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में जगमगा रहे 195 मनोकामना ज्योति कलश - Seoni News

मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही इस शनिवार को चैत्र नवरात्रि रविवार से प्रारंभ होने की भव्य तैयारियाँ की गयी और शक्ति उपासना के इस पर्व को पूरे नौ दिन मातारानी की सेवा के लिये निर्धारित किया गया । यहाँ बता दें कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर अनेक राज्यों के 14 जिलों से 195 मनोकामना पूर्ति ज्योति कलश स्थापित किये गये है । नवरात्रि पर्व पर अखंड ज्योति कलशों से देवीपीठ जगमगा रहा है श्रद्धा भक्ति से नवरात्र पर्व प्रारंभ हो गया है । आचार्य अजय शास्त्री जी के मार्गदर्शन में मंडल स्थापना, देवी-देवताओं का आवाहन और नवचंडी पाठ से वातावरण और भी पवित्र और ऊर्जा से भरपूर हो रहा है । मंदिर के मुख्य पुजारी इंद्रपाल जी नवरात्र पर्व पर मातारानी की विशेष आराधना करते है और इनकी आराधना का पूरे नौ दिन विशेष क्रम रहता है । मंदिर समिति ने भी नवरात्रि पर्व पर विशेष कार्यक्रम निर्धारित किये है ।

यहाँ बता दें कि सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 82 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।

  मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि शक्ति उपासना के विशेष पर्व नवरात्रि पर मंदिर में माता आदिशक्ति की विशेष कृपा प्राप्त करने मंदिर पहुंचने वालों भक्तों को मानसिक शांति और मनोरथ पूर्ण होने का अटूट विश्वास है मातारानी अपने श्रद्धालुओं पर कृपादृष्टि बनाये रखे इस कामना के साथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान के संकल्प के साथ मातारानी की आराधना की जाती है । श्री राजपूत के बताया कि नियतिम क्रम के अनुसार सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का शनिवार को 82 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान गुप्तनाम सिवनी सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया ।  भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है ।

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति नवरात्रि के विशेष आयोजन तथा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।

नवरात्र पर ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में जगमगा रहे 195 मनोकामना ज्योति कलश

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button