राजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की प्रमाणिकता है – कमल मर्सकोले

Seoni 10 April 2025
बरघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी बरघाट में चल रहे स्थापना दिवस पखवाड़े के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बरघाट विधानसभा के पांचों मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण आदर्श लॉन में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन गीत एवं भारत माता तथा पितृ पुरुषों के छायाचित्रो पर माल्यार्पण से हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की प्रमाणिकता है - कमल मर्सकोले - Seoni News
तत्पश्चात विधायक कमल मर्सकोले व अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सक्रिय सदस्यों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका वंदन अभिनंदन किया।
विधायक कमल मर्सकोले ने अपने निर्धारित बिंदु “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का स्वरूप” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। विधायक कमल मर्सकोले ने 2003 से पहले के मध्यप्रदेश तथा 2014 के पहले के भारत का तुलनात्मक स्वरूप कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा तथा बताया कि देश का जो वर्तमान विकसित स्वरूप हम? सभी के सामने है वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच तथा राष्ट्र प्रथम विचारधारा की वजह से ही है।
विधायक मर्सकोले ने कहा कि अब हमारे प्रधानमंत्री जी एक राष्ट्र एक चुनाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिसके लिए हम सभी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का समर्थन प्राप्त करने के लिए काम करना है। भाजपा के शासन में जो कार्य हो रहे है उसकी प्रमाणिकता है विकास की गति जनता अनुभव कर रही है तो योजनाओं का राशि संबंधित के खाते में शत प्रतिशत आ रहा है यह भाजपा की सत्ता का परिणाम है और सत्ता में शुचिता की प्रमाणिकता है ।

भाजपा ने वैचारिक क्रांति और सत्ता के प्रति विश्वनीयता बनायी – सुजीत

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की प्रमाणिकता है - कमल मर्सकोले - Seoni News

पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत जैन ने अपने निर्धारित विषय “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई तथा अटल जी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अटल जी की कही सारी बातें आज 2025 में सत्य साबित हुई हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की एक प्रधान एक निशान एक विधान की परिकल्पना को धारा 370 एवं 35 ए. को विलोपित कर मोदी जी ने चरितार्थ की है। ने कहा कि हम राजनीति में सत्ता सुख लेने नहीं बल्कि सत्ता को माध्यम बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिये आये हैं जो हमारी सरकारें सतत रूप से कर रहीं हैं।
अपने उद्बोधन में सुजीत जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के सिद्धांत की बदौलत ही आज हम देख रहे हैं कि जिले में मातृशक्ति के हाथों में कमान है जिसका उदाहरण पार्टी की मुखिया श्रीमती मीना बिसेन एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी आपके सामने है। सबका साथ सबका विकास केवल भारतीय जनता पार्टी के ही सिद्धांत में है अन्य कोई राजनीतिक दल परिवार वाद से ऊपर आज तक उठ ही नहीं सके।

सत्ता जनसेवा और राष्ट्रीय गौरव के लिये – डां. बिसेन

पूर्व सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन ने अपने निर्धारित विषय “चुनावी सफलता तथा संगठन का विस्तार” पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में 97 हजार सक्रिय सदस्य तथा 1 करोड़ 73 लाख प्राथमिक सदस्य हैं।
पूर्व सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन ने अपने विषय के बारे में बोलते हुए कहा कि संगठन के व्यापक विस्तार से ही सत्ता प्राप्ति का मार्ग खुलता है, आज हम सत्ता में संगठन की व्यापकता की वजह से ही हैं। भारतीय जनता पार्टी स्थापना 1980 की है किंतु हमारी राजनीति यात्रा 1951 जनसंघ की स्थापना के साथ प्रारंभ होती है तथा उससे भी पहले अगर अगर देखें तो हमारी मूल विचारधारा आजादी से पहले 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से प्रारंभ होती है और हम ये कह सकते हैं कि 1925 से आज 2025 में हम सैद्धांतिक मापदंड पर 100 वर्ष पूरे कर रहे हैं। डॉक्टर बिसेन ने 1951 से 2014 तक स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने तथा 2014 से आज तक लगातार भाजपा सरकार की प्रादेशिक स्तर, अखिल भारतीय स्तर तथा वैश्विक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बिसेन ने कहा हमारे सिद्धान्तों में सत्ता केवल जन सेवा और देश को गौरवशाली बनाने का माध्यम मात्र है।

बरघाट विधानसभा सक्रिय सम्मेलन में बरघाट विधानसभा प्रभारी डॉक्टर अभिजीत चौहान ,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आभा रहांगडाले नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ईमरता साहू वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट राव बिसेन अनिल सहारे, राजेंद्र डहरवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती गोमती ठाकुर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रितपाल सिंह बघेल सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं अनेक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष हेमंत रंहागडाले एवं पूर्व पार्षद अनिल पाठक ने किया तथा आभार प्रकट का कार्य धारना मंडल अध्यक्ष हनुमंत पंचेश्वर ने किया।
कार्यक्रम में गंगेरूवा मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन, सुकतरा मंडल अध्यक्ष मानसिंह सनोडिया, कुरई मंडल अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित, विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य ,अपेक्षित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button