मध्यप्रदेशसिवनी

कमलनाथ व नकुलनाथ ने युवाओं को दी बड़ी सौगात

बेहतर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे

Chhindwara 27 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा का हब बनाने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले के युवाओं को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश व देश में सर्वाधिक स्किल सेन्टरों के नाम से पहचाने जाने वाले छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले को नेताद्वय ने एक और नवीनतम स्किल सेन्टर प्रदान किया है। इस सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ेंगे।

कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ ने ईमलीखेड़ा स्थित सीआईआई प्रशिक्षण केन्द्र में बजाज सर्विस टेक्निकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नकुलनाथ ने कहा कि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र भारतवर्ष में एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां सर्वाधिक स्किल सेंटर है। शुरुआत से ही कमलनाथ व मेरी प्राथमिकता में युवा रहा है, उन्हें तकनीकी व उच्च शिक्षा दिलाकर रोजगार से जोडऩे का क्रम निरंतर जारी है। आज देश में सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है, जिस पर वर्तमान भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है किन्तु हमारा प्रयास है कि जिले के युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते रहे, इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बजाज सर्विस टेक्निकल एक्सीलेंस प्रोग्राम है। नकुलनाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि इसी क्रम में तकनीकी शिक्षा में एक और कड़ी जुड़ चुकी है। तीन पहिया वाहन के प्रशिक्षण की मांग यहाँ रखी गई, उम्मीद है कि बजाज इसे भी जल्द पूरा कर युवाओं के लिए प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

पंद्रह हजार से अधिक युवा स्वरोजगार व रोजगार से जुड़ चुके

आयोजित कार्यक्रम में सीआईआई संस्थान के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत 10 वर्षों में 15 हजार से अधिक युवा सीआईआई से प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ चु के हैं। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कुछ युवाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाते हुए बताया कि वे मध्यम परिवार से होने के कारण बड़े रोजगार व व्यापार नहीं कर सकते थे, किन्तु माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के प्रयासों से सीआईआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत वे रोजगार से जुड़े और जिन्होंने स्वयं का रोजगार स्थापित किया वे अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button