छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ व नकुलनाथ ने कहा संतों के चरणों से पावन होती है धरा

-जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज का स्वागत अभिनंदन

Chhindwara 17 April 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-  जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के नगर आगमन पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ  ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज श्री का स्वागत व अभिनंदन है।
 कमलनाथ ने आगे कहा कि महाराज श्री के आगमन से नगर और पुनीत हुआ। संतों के आगमन से धार्मिक वातावरण निर्मित होता है साथ ही लोगों के बीच धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के चरणों की रज से निश्चित ही छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र पुष्पित व पल्लवित होगा।
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने अपने संदेश में कहा कि संतों के चरण जहां पड़े वह भूमि पवित्र हो जाती है। नगर में संतों के आगमन से धरा धन्य हो जाती है। जिस धरती का पुण्योदाय होता है वहीं संतों का समागम होता है। जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज हमारी आध्यात्मिक विरासत है। शंकराचार्य जी के सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!