छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमलनाथ ने मुझे धोखा दिया है – पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का आरोप

कमलनाथ ने महिला एवं दलित समाज का अपमान किया है – पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का आरोप

सिवनी यशो:- पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के विरोध में अंगारे उगले, और उन्होंने कांग्रेस के प्रति ऐसी दीवानगी दिखाई कि अपनी नौकरी भी छोड़ दी और कांग्रेस पार्टी से नाता जोड़ते हुये विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में जुट गयी परंतु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाई । निशा बांगरे का कहना है कि कांग्रेस उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ाने वाली थी परंतु कांग्रेस ने लोकसभा में टिकिट नहीं दिया । कांग्रेस की टिकिट नहीं मिलने से निशा बांगरे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और अब वे कांग्रेस को कोस कर रही है उन्होंने । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे त्यागपत्र में निशा ने कांग्रेस पर षड्यंत्र कर विधानसभा चुनाव लडऩे से रोकने और वादाखिलाफी कर लोकसभा का टिकट भी न देने का आरोप लगाया है । कांग्रेस ने उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे त्यागपत्र में निशा ने कांग्रेस पर षड्यंत्र कर विधानसभा चुनाव लडऩे से रोकने और वादाखिलाफी कर लोकसभा का टिकट भी न देने का आरोप लगाया। प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर निशा बांगरे राजनीति में कैरियर बनाने का अवसर तालशते हुये कांग्रेस में शामिल हुई पर कांग्रेस ने अवसर ही नहीं दिया और नौकरी से हाथ से निकल गयी अब उन्हें अफसोस हो रहा है और उन्होंने नौकरी के लिये शासन को आवेदन भी भेज दिया है ।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद निशा बांगरे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने टिकट देने की बात कही थी। जब टिकट ही नहीं देना था तो फिर मुझसे इस्तीफा क्यों दिलवाया। पहले विधानसभा चुनाव में टिकट का वादा किया था और बाद में लोकसभा चुनाव में टिकट देने की बात कही। निशा ने आरोप लगाया कि टिकट न देकर कमल नाथ ने एक महिला और दलित समाज का अपमान भी किया है। कांग्रेस के लोग बाबा साहेब आंबेडकर का भी अपमान कर चुके हैं।

कांग्रेस के प्रति कुछ ही महीने पहले निशा बांगरे इतनी दीवानी थी कि प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने के लिये उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जब त्यागपत्र स्वीकार हो गया और कांग्रेस ने उन्हें टिकिट नहीं दिया तो अब निशा बांगरे ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हरवाने का संकल्प लिया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!