WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बोर्ड परीक्षाओं के निराशाजनक परिणाम पर कमलनाथ ने सरकार को बताया जिम्मेदार

छिंदवाड़ा :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम निराशाजनक आने पर सरकार को घेरते हुये कहा है कि खराब परीक्षा परिणाम के लिये सरकार दोषी है सरकार बच्चों के भविष्य की ओर ध्यान नहीं दे रही है और सरकार की इस लापरवाही से पीढ़ी बर्बाद हो रही है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार अपना चेहरा चमकाने में लगी रहती है । उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि सरकार विज्ञापनों के बल पर अपना चेहरा चमकाने की बजाय शिक्षा का स्तर सुधारें ओर बच्चों के भविष्य की चिंता करें ।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स में लिखा है कि मध्य प्रदेश की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का जो विश्लेषण अब सामने आ रहा है, वह और भी ज़्यादा चिंताजनक है। अगर 30 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जो सभी विषय में फ़ेल हो गए तो हमें सोचना पड़ेगा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर क्या है और इसकी गुणवत्ता किस तरह कमज़ोर होती जा रही है?
मैं हमेशा कहता हूँ कि हमें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करनी है। अगर भविष्य खऱाब हो जाएगा तो आने वाली पीढ़ी का क्या होगा? लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने, अध्यापकों की समुचित संख्या तैनात करने, अतिथि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन देने की कोई पहल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नहीं की जा रही है।
मध्य प्रदेश के राजनैतिक नेतृत्व को इवेंटबाज़ी और विज्ञापनों से फ़ुरसत नहीं है। बेहतर होगा सरकार झूठ के बल पर अपना चेहरा चमकाने के बजाय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक निवेश और सुधार कर बच्चों का भविष्य चमकाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!