मध्यप्रदेशसिवनी

वाहन चलाते समय यह सावधानिया रखें, दुर्घटना से बचे

वर्षा ऋतु में वाहन संचालन के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर एडवाइजरी (advisory) जारी

Seoni 04 July 2025
सिवनी यशो:- अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी द्वारा वर्षा ऋतु में वाहन संचालन के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर रोकथाम एवं बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार जलमग्न पुल-पुलियों या रपटों पर किसी भी स्थिति में वाहन न चलाये जाए, वाहनों की तकनीकी फिटनेस की पूर्व जांच कर उन्हें ही संचालन मे लाएं, वाहनों में ओवरलोडिंग पूर्णत: वर्जित रहेगी। गीली सड़कों पर गाड़ी चलाते समय गति कम रखें और अचानक मुडऩे या ब्रेक लगाने से बचें। आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की आवश्यकता पडऩे पर पर्याप्त समय मिल सके।

बारिश में विंडशील्ड वाइपर का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि आपकी हेडलाइट्स और टेललाइट्स ठीक से काम कर रही हैं। टायरों में पर्याप्त हवा भरें और उनकी स्थिति की जांच करें ताकि फिसलन से बचा जा सके। बारिश में गाड़ी चलाते समय अन्य वाहनों और पैदल चलने वालों के प्रति जरूरी सावधानी बरतें। बारिश में अपने वाहन की हेडलाइट्स को चालू रखें ताकि दृश्यता बनी रहे। गीली सड़कों पर गाड़ी चलाते समय गति कम रखे और अचानक मुडऩे या ब्रेक लगाने से बचें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!