सिवनी यशो:-केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि की नुकसानी के सर्वे एवं किसानों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग से संबंधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा । ठाकुर रजनीश सिंह ने लिखा है कि विधानसभा क्षेत्र केवलारी के अंतर्गत अनेकों (केवलारी ब्लाक, धनौरा ब्लाक, छपारा ब्लाक, सिवनी ब्लाक) ग्रामों में विगत दिनों असमय हुई प्राकृतिक आपदा तीव्र वेग तुफान, अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मेरा आपसे आग्रह है कि तत्काल इस संबंध में राजस्व अधिकारियों और कृषि अधिकारियों एवं बीमा एजेंसी (कंपनी) के अधिकारियों को सर्वे हेतु निर्देशित कर ओलावृष्टि से हुए नुकसानों का अविलम्ब सर्वे प्रारम्भ कराकर मेरे विधानसभा क्षेत्र केवलारी के किसानों को तत्काल राहत राशि प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संबधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें।



