लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्रों वितरण करने पहुँचे केवलारी विधायक
केवलारी यशो:- केवलरी विधायक राकेश पाल सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सभी वरिष्ठ जनों के साथ घर घर जाकर शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र वितरण किए । लाडली बहना के प्रमाण पत्र पाकर बहनों द्वारा देश के यशस्वी मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान को प्रसन्नता के साथ धन्यवाद प्रेषित किया। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मध्यप्रदेश के लाडले मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना से केवलारी विधानसभा की लगभग 77 हजार से अधिक बहनें होंगी लाभान्वित होंगी।
केवलारी विधायक श्री पाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनेक योजनाओं को जानकारी देते हुए कहा की 2003 के पहले मध्यप्रदेश की जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जाते थे। 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में किसान कर्ज माफी और युवाओं को बेरोजगार भत्ता का आश्वासन दिया था। परंतु चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस ने अपने झूठे वादे को पूरा नहीं कर पाई। परंतु हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने हमारे मधयप्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने का काम किया है।
श्री पाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है उसके पास अफवाह फैलाने के अतिरिक्त कोई जनहित के कार्य करने की मानसिकता नहीं है । 7



