मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केवलारी विधायक ने जलसंसाधन विभाग की अनियमित्ताओं से विस अध्यक्ष को कराया अवगत

 Seoni 20 December 2024
सिवनी यशो:- 19 दिसंबर को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह (Kewalari MLA Th.Rajneesh Harvansh Singh) ने शीतकालीन सत्र (winter session) में विधानसभा कार्यवाही (assembly proceedings) के दौरान कृषि मुद्दे एवं जल संसाधन विभाग( Department of Agricultural Issues and Water Resources) में अपनी बात रखी ।
विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने रबी फसल सीजन (Rabi crop season) के दौरान कृषकों को हो रही पानी की समस्या से विधानसभा अध्यक्ष (speaker of the assembly) को अवगत कराया एवं अधिकारी कर्मचारीयों की लापरवाही के चलते बार बार टूट रही नहर के मरम्मत कार्य हेतु शासन से नहर का सीमेंटीकरण कराये जाने की माँग की एवं भीमगढ़ बांध की केनालों (Canals of Bhimgarh Dam) के रख रखाव एवं परियोजना का सुचारू रूप से संचालन किए जाने हेतु आवश्यक अनुसार अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की माँग की।
वहीं दूसरी विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने छपारा ब्लॉक के अंतर्गत निर्माणाधीन (under construction) बिजना हर्रई माइक्रो सिंचाई परियोजना (Bijna Harrai Micro Irrigation Project) में हो रही अनियमितताओं के संबंध में अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया एवं विभाग अधिकारी एवं ठेकेदार की साँठ गाँठ से योजना में अतिरिक्त राशि स्वीकृति को लेकर सवाल किया, व उक्त सिंचाई परियोजना में हो रही अनियमितताओं की जाँच हेतु टीम गठित कर जाँच कराए जाने की माँग की।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button