धर्मसिवनी

ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार भारत में प्यार मोहब्बत बाटता है मुफ्ती तौहिद आलम रजवी

Seoni 09 January 2025
सिवनी यशो :- गत 7 जनवरी को अजमेर शरीफ सहित पूरे देश प्रदेश सहित सभी जि़ले में उर्स ए मुबारक हुज़ूर ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ शानदार पैमाने पर मनाया गया । जगह जगह लंगर शरीफ़ तबर्रुक बांटे गए । कहीआपके शान में महफिल ए जिक्र तकरीर प्रोगाम आयोजित किया गया । उमरेड में शेर ए सिवनी अहले सुन्नत व जमात के जिम्मेदार उलमा ए हक़ मुफ्ती तौहिद आलम साहब रजवी खतिबो ईमाम मस्जिद नूर अंबिया सिवनी का शानदार बयान हुआ जिसमें हजऱत ने मुल्क में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए खासतौर पर मुल्क की एकता अखंडता भाई चारा गंगा जमुनी तहज़ीब संस्कृति को नुक्सान पहुंचाने वाली ताकतों को पैगाम दिया कि हमारे मुल्क हिंदुस्तान एक गुलशन है और उस गुलशन के महकते हुए फूल भारत में लेटे हुए सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती सहित सभी दरगाह खानकाह मजारों से मुल्क की खूबसूरती है। इसे बर्बाद करने वालों को होश में आना होगा ।

आपने भाई चारा गंगा जमुनी तहज़ीब संस्कृति को भारतीय सूफ़ी परंपरा विचारधारा को एक ही बताया और आला हजऱत ईमाम अहमद रजा खान रहमतुल्लाह अलैय कों हमारे ईमान की हिफाजत करने वाला सच्चा पेशवा रहनुमा बताते हुए पुरी अहले सुन्नत व जमात को मसलक ए आला हजऱत पर क़ायम रहते हुए, मस्जिदों को आबाद करने अपने गांव कस्बों घर मोहल्ले में भाईचारा कायम रखे । शरीयत ए मुस्तफा सल्लाहो अलैय वसल्लम को मानते हुए सादगी की जिंदगी जिने में जोर दिया, प्रोगाम में सैकड़ों उलमा ए अहले सुन्नत व जमात मौजूद रहे और हजारों की संख्या में जमात ए अहले सुन्नत मौजूद थी ।

सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रोगाम समापन सलातो सलाम के साथ खुशूशी दुआ हुई जिसमें मुल्क में शहर में अमन-चैन शांति भाई चारा गंगा जमुनी तहज़ीब संस्कृति को क़ायम रखने के लिए दुआ हुई और लंगर शरीफ़ बांटा गया जिसमें हाफिज़़ शफीक रज़ा हाफिज़़ गुलाम गौस हाफिज़़ अब्दुल वाहिद अशरफी हाफिज़़ ताहिर रज़ा सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी युनूस भाई खैरी जुनेद पठान उमरेड अहले सुन्नत व जमात जिम्मेदार हजरात की मेहनत से शानदार अजीमुश्शान तकरीर प्रोगाम आयोजित किया गया जो कामयाब रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!