कोतवाली पुलिस ने 15 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, बिना अनुमति कर रहे थे आंदोलन
Seoni 09 April 2025
सिवनी यशो:- बुधवार 09 अप्रैल को भारत मुक्ति मोर्चा, बहूजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा जेल भरो आंदोलन एवं अन्याय के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान अंबेडकर चौक सिवनी में आंदोलन किया गया। उपद्रव करने की आशंका एवं आंदोलन उग्र रूप से करने की आशंका पर मौके से कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर तहसील कार्यालय सिवनी में पेश किया गया। जहां से मुक्ति मोर्चा के सदस्यों द्वारा अपनी मांगो को लेकर जेल भरो आंदोलन बिना अनुमति के करने एवं कोई भी संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण आशंका पर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर जिला जेल नगझर में निरूद्ध किया गया।
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के संबंध में दी गयी जानकारी अनुसार
के.एस. उइके पिता सोहन लाल उइके उम्र 42 साल निवासी थाना कुरई जिला सिवनी, सी.पी. ढोके पिता उदम ढोके उम्र 40 साल निवासी छिडिय़ा पलारी थाना डूण्डासिवनी, हीरालाल पिता खेमसिंह सनोडिय़ा उम्र 36 साल निवासी लखनादौन, योगेन्द्र योगी पिता पी.सी. गुर्देकर उम्र 49 साल निवासी सिवनी, बिसन लाल पिता पदमलाल उइके उम्र 60 साल निवासी बीसापुर थाना कुरई, मनोज सूर्यवंशी पिता सुदामा सूर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी गोपालगंज थाना लखनवाड़ा, बी.आर. बाघमारे पिता हीरालाल बाघमारे उम्र 53 साल निवासी बालाजी नगर सिवनी, शिवनंदन डहेरिया पिता आशाराम डहेरिया उम्र 51 साल निवासी विशाल कालोनी सिवनी, नारायण प्रसाद पिता देवीसिंह बोपचे उम्र 50 साल निवासी जनता नगर डूण्डासिवनी, उमेश हरकने पिता मोहनदास हरकने उम्र 37 साल निवासी पतरई थाना कुरई, दशरथ डहेरिया पिता सेवकराम डहेरिया उम्र 50 साल निवासी विजय नगर सिमरिया, अशोक डहेरिया पिता कोमल प्रसाद डहेरिया उम्र 36 साल निवासी मानेगांव, सीताराम तुमराम पिता मंगलसिंह उम्र 50 साल निवासी चक्की खमरिया थाना कुरई, भारतलाल गेड़ाम पिता तिलकचंद उम्र 63 साल निवासी ग्राम बुढ़ेना थाना बरघाट एवं श्यामदास चौधरी पिता त्रिलोकचंद चौधरी उम्र 48 साल निवासी चूना भट्टी सिवनी को जेल में निरूद्ध किया गया है ।



