WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए महिला को पकडा

सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक महिला को पकड़ा है और उस पर मामला पंजीबद्ध किया गया है । प्रेस को दी जानकारी में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुरूषोत्तम मरावी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार अवैध मादक पदार्थ एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत
गत 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुचबुंदिया मोहल्ला में एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने पास रख कर बेच रही है और अवैध लाभ कमा रही है । सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली में टीम गठित कर छापा मार कार्यवाही की गई । जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित महिला को पकड़ा गया । जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 920 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला से 750 ग्राम गंजा जिसकी कीमत सात हजार पाँच सौ रूपये है जप्त हुआ है । इस कार्यवाही में निरी. सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, उनि जयशंकर उइके, आर. नितेश राजपूत,आर अमित,आर. राजेन्द्र, आर. मनोज, आर. रत्नेश, म.आर नीतू, रीना, अनीता एवं चालक आर. ईरफान खान की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!