क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कोटवार की गुंडागर्दी! महिला से की अभद्रता, कपड़े फाड़े, दी नंगा घुमाने की धमकी – पीडि़ता बोली: अब डर के साये में जी रही हूँ

Seoni 17 June 2025
सिवनी यशो:- जिले के एक गांव में पंचायत सुरक्षा के नाम पर तैनात कोटवार द्वारा पद का दुरुपयोग और महिला की अस्मिता से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता ने कोटवार समेत तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, कपड़े फाडऩे और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि पीडि़ता की शिकायत के बावजूद स्थानीय थाना और चौकी ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है, जिससे महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Table of Contents

रस्सी से बांधकर बेटे को पीटा, विरोध करने पर महिला को बनाया निशाना

घटना दिनांक 07 जून 2025 की सुबह करीब 6 बजे की है। पीडि़ता के मुताबिक, जब उसके पुत्र विनोद डहेरिया का घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी दौरान गांव का कोटवार और उसके दो पुत्र मौके पर पहुंचे और विनोद को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। हमले में विनोद को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया, तो कोटवार और उसके बेटे उल्टे उसी पर टूट पड़े। महिला का आरोप है कि उसके ब्लाउज को फाड़ दिया गया, हाथ की चूडिय़ाँ तोड़ी गईं, अश्लील गालियाँ दी गईं और यह धमकी दी गई कि “तुझे नंगा करके गांव में घुमाएंगे और जान से खत्म कर देंगे।”

गांव वालों ने बचाई जान, नहीं तोज्

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सोमनाथ डहेरिया, हरीराम धुर्वे, प्रकाश तेकाम और लोकेश ठाकुर ने बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों की गिरफ्त से छुड़ाया। पीडि़ता का कहना है कि अगर ग्रामीण न आते, तो उसकी जान और इज्जत दोनों लुट जाती।

पद की आड़ में दबाव, थाने में भी नहीं सुनवाई

पीडि़ता ने कोटवार पर पद का दुरुपयोग करने और अपने रसूख से पुलिस को प्रभावित कर मामला दबाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कोटवार को पद से हटाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पंचायत भी मान चुकी है दोष, फिर भी चुप है सिस्टम

घटना के बाद गांव में 09 जून को पंचायत बैठक हुई, जिसमें महिला के साथ हुए अपमान को सत्य माना गया और उसे सलाह दी गई कि वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाए। मगर सवाल यह है कि क्या पंचायत की “सलाह” और प्रशासन की “चुप्पी” महिला के ज़ख्मों का इलाज है?

“अगर मुझे कुछ हुआ तो जि़म्मेदार ये तीनों होंगे” – पीडि़ता

पीडि़ता ने साफ तौर पर कहा है कि उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। “अगर मुझे या मेरे बच्चों को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन तीनों आरोपियों की होगी।” अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कोटवार की दबंगई पर लगाम लगाएगा या महिला की चीखें भी फाइलों में दबा दी जाएंगी?

इनका कहना
कोटवार की दबंगाई नहीं चलेगी, क्षेत्र में केवल कानून के हिसाब से ही काम होगा । महिला ने शिकायत दर्ज करायी है । जिसकी जाँच महिला अधिकारी द्वारा करायी जा रही है और जाँच के आधार पर कार्यवााही होगी । अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कोटवार की दबंगई पर लगाम लगाएगा या महिला की चीखें भी फाइलों में दबा दी जाएंगी?
रामटेके  टेक्कर
थाना प्रभारी केवलारी
जिला सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!