क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
Seoni 04 June 2025
सिवनी यशो :- अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा सिवनी द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी की 485 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मध्य प्रदेश वीरांगना महासभा की उपाध्यक्ष श्रीमती सविता गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला चौहान द्वारा की गयी द्य जयंती कार्यक्रम का प्रारंभ महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया द्य तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ख़ुशाली चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर वीरांगना महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सविता गौतम ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा “वीर प्रताप के वंशज है हम,धारा ही नहीं धरा की पहचान हैं हम” द्य उन्होंने कहा कि राणाजी का जीवन आत्मबल चरित्र और वीरता का प्रतीक है,उनका तेज़ त्याग और तप आज भी हमें प्रेरणा देता है द्य वे केवल मेवाड़ के शासक ही नहीं थे, बल्कि क्षत्रिय धर्म के प्रतीक थे द्य आज हम सब उनकी जयंती के अवसर पर उनके त्याग शौर्य और स्वाभिमान से हम प्रेरणा ले और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
कार्यक्रम के अगले चरण में बेटी शैलीका और वर्णीका द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया द्य वीरांगनाओं द्वारा जहां तलवार रास प्रस्तुत किया गया वहीं आयुषी चौहान आर्या सिंह एवं लावण्या परिहार द्वारा घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया,जिसकी सभी ने सराहना की । इस अवसर पर श्रीमती शोभा राजपूत , मीना चौहान , किरण चौहान , अनीता दीक्षित , सुधा चंदेल , अंबिका चौहान , मनीषा चौहान , सरोज बैस , संध्या राजपूत ,प्रसून चौहान, पूजा राजपूत, सपना गौतम ,आकांक्षा सेंगर स्वर्णा राजपूत और वीणा राठौड़ उपस्थित थी।



