खेलमध्यप्रदेशसिवनी

खेल विभाग के समर कैंप से कुरई के खिलाडिय़ो को मिल रही दिशा

खेल स्वस्थ समाज और उज्जवल भविष्य की नींव – निकेश पद्माकर

कुरई यशो:- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Directorate of Sports and Youth Welfare Department) भोपाल के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के मार्गदर्शन में पूरे जिले में 25 अप्रैल से 25 मई तक नि:शुल्क 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण (summer sports training) शिविर का आयोजन प्रारंभ है. जिसके चलते विकास खंड कुरई में अग्रणी पब्लिक स्कूल परिसर में चलने वाले नेटबॉल और कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में बालक- बालिकाएं पूर्णमनोयोग से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विकास खंड प्रभारी निकेश पदमाकर ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 06:00 से 8:00 बजे एवं शाम 05:00 से 7:00 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 05 वर्ष से लेकर 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 60 बालक-बालिका खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण का लाभ ले रहें हैं।

इसी क्रम में आज छात्रवास अधीक्षक एवं सी.ई.ओ ब्लॉक ऑफिस कुरई हीरामणी दीक्षित समर कैंप ( Summer camp ) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों परिचय प्राप्त करने पहुंचे. खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे अतिथि का स्वागत विकास युवा समन्वयक श्री निकेश पद्माकर, नेटबॉल प्रशिक्षक नरेन्द्र पवार, कबड्डी प्रशिक्षक सुश्री अंजली श्रीवास्तव एवं खिलाडिय़ों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया. खिलाडिय़ों से परिचय उपरांत अपने समय के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी, खेल प्रेमी श्री दीक्षित जी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ सबसे बड़ा धन है और स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है ।


उन्होंने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि छुट्टी के दिनों में बच्चे घरों में टी.वी. देखते और मोबाइल चलाते इससे अच्छा बच्चों ने अपने शरीर को स्वस्थ रहने के लिए खेल को चुना है. सभी पालकों को अपने बच्चों को खेल से जोडऩा चाहिए और खेल प्रशिक्षण के लिए नियमित खेल मैदान भेजना चाहिए. शिविर के संयोजक निकेश पद्माकर ने खेलों को स्वस्थ समाज और उज्जवल भविष्य की नींव बताते हुए कहा कि खेल मात्र मनोरंजन का साधन नहीं हैं पढ़ाई के साथ -साथ खेलों का अपना महत्व है इसके लिए जरूरी है बच्चें खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें खेलों के क्षेत्र में बच्चें न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं बल्कि वो खेलों के क्षेत्र में भविष्य बना देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए हीरामणी दीक्षित द्वारा बच्चों की पसंदीदा फ्रुटी और क्रीम बिस्किट पैकेट वितरीत किए गए. प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों को निखारने का कार्य कर रहें नेटबॉल एवं कबड्डी प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनांए प्रेषित करते हुए खिलाडिय़ों को आशीर्वाद प्रदान करने उनका उत्साहवर्धन करने पहुंचे दीक्षित जी का विकासखंड युवा समन्वयक निकेश पद्माकर ने आभार व्यक्त किया।

खेल स्वस्थ समाज और उज्जवल भविष्य की नींव हैं खेल मात्र मनोरंजन का साधन नहीं हैं पढ़ाई के साथ -साथ खेलों का अपना महत्व है. इसके लिए जरूरी है बच्चें खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें खेलों के क्षेत्र में बच्चें न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं, बल्कि वो खेलों के क्षेत्र में भविष्य बना देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!