सिवनीमध्यप्रदेश

कुरई में मेगा एक्शन! 2 दिसम्बर को तीन बड़े रिसोर्ट्स पर बुलडोज़र का “तूफ़ान”

सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े का अंत — प्रशासन बोले: आदेश टले नहीं… अब सीधे कार्रवाई!

सिवनी/कुरई यशो:- कुरई तहसील प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे ने वनराज रिसोर्ट (कोहका), रिजेंटा रिसोर्ट (टुरिया) और पेच इंटरनेशनल रिसोर्ट (टुरिया) के विरुद्ध कब्ज़ा हटाने के वारंट जारी किए हैं।
पूर्व में दिए गए आदेशों की लगातार अवहेलना के बाद अब 2 दिसम्बर 2025, सुबह 10 बजे तीनों रिसोर्ट पर संयुक्त ‌‌बुलडोज़र कार्रवाई की जायेगी ।

वनराज रिसोर्ट, कोहका — 3.56 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण हटेगा

राजस्व प्रकरण 0005/अ-08/2025 में ग्राम कोहका की शासकीय भूमि—
खसरा नंबर 441, 442, 446, 448 और 449
(कुल 3.56 हेक्टेयर) को जंगल क्षेत्र मानते हुए 15 मई 2025 को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था।
आदेश का पालन न होने पर अब राजस्व विभाग खुद मौके पर कार्रवाई करेगा।

रिजेंटा रिसोर्ट, टुरिया — 0.18 हेक्टेयर भूमि खाली कराने की तैयारी

राजस्व प्रकरण 0001/अ-68/2026 में टुरिया की शासकीय भूमि—
खसरा नंबर 1 और 10 (कुल 0.18 हेक्टेयर) को अतिक्रमणमुक्त करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका था।
अनुपालन न होने के कारण अब 2 दिसम्बर को कार्रवाई निर्धारित की गई है।

पेच इंटरनेशनल रिसोर्ट, टुरिया — 0.03 हेक्टेयर पर भी गिरेगी गाज़

राजस्व प्रकरण 0003/अ-68/2025 में ग्राम टुरिया की
खसरा नंबर 77 (0.03 हेक्टेयर) पर अतिक्रमण पाए जाने पर मई 2025 में आदेश पारित किए गए थे।
अब टीम को तीनों रिसोर्ट पर बुलडोज़र कार्रवाई  के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

संयुक्त दल तैयार — 20 कोटवार, राजस्व अमला और पुलिस बल तैनात

कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे करेंगे।
दल में शामिल होंगे—

राजस्व निरीक्षक: सुखदेव कुमारे

पटवारी: सुदेश ठाकुर, रामलखन यादव, लोकेश शिववेदी, ज्योत्सना उइके

सभी को रिकॉर्ड सहित उपस्थित रहने के निर्देश

सुरक्षा के लिए थाना कुरई से पर्याप्त पुलिस बल (महिला बल सहित) मांगा गया है।

ग्राम पंचायत कोहका व टुरिया के सरपंच-सचिव को भी सूचना दे दी गई है।

माल जमादार को 20 कोटवारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:- प्रदेश सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया

स्थानीय स्तर पर बढ़ी हलचल, प्रशासन की कड़ी पहल

तीनों रिसोर्ट्स पर एक साथ सख्त बुलडोज़र कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

लंबे समय से अटके आदेशों को अब जमीन पर लागू कराने की तैयारी ने क्षेत्र में हलचल तेज कर दी है।

स्थानीय निवासी,

पर्यावरण प्रेमी और

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग इस कार्रवाई पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

https://www.krishakjagat.org/news/inspection-of-agricultural-shops-in-narsinghpur-district/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!