WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सरकारी जमीन पर कब्जा! कुसमैली मंडी में गडादान रास्ते पर बनी पक्की सड़क, तहसीलदार की रिपोर्ट कलेक्टर तक

Kusmeli Mandi Illegal Colony Chhindwara: गडादान रास्ते पर कब्जे का मामला

Kusmeli Mandi Illegal Colony में सरकारी जमीन और गडादान रास्ते पर कथित कब्जे का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और अब आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Chhindwara 12 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कुसमैली मंडी क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों (Kusmeli Mandi Illegal Colony) द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर गडादान रास्ते में लगभग 20 फुट चौड़ा पक्का मार्ग बनाए जाने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है।

इस मामले में समाचार प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मीना देशरिया को स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट – Kusmeli Mandi Illegal Colony

निर्देश मिलने के बाद तहसीलदार मीना देशरिया ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संबंधित पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार कर नक्शा भी बना लिया गया है।

तहसीलदार ने कहा कि पूरी जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को भेज दी गई है और अब उनके निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कॉलोनी के लेआउट में बनी पक्की सड़क

मामले की जांच कर रहे पटवारी आकिब ने जानकारी दी कि इस अवैध कॉलोनी के लेआउट में पक्की सड़क दिखाई दे रही है। इससे यह मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि गडादान रास्ते और सरकारी जमीन के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कार्रवाई का इंतजार

स्थानीय लोगों का कहना है कि –

यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में सरकारी जमीन पर कब्जे के और मामले सामने आ सकते हैं। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है और अब आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

https://hindi.livelaw.in/madhya-pradesh-high-court/madhya-pradesh-high-court-public-land-encroachment-518443

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!