मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अनवरत चलेगी लाड़ली बहना योजना, मातृशक्ति के सशक्तिकरण के होंगे हर संभव प्रयास – कुलस्ते

मंडला सांसद की गरिमामय उपस्थिती में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

अनवरत चलेगी लाड़ली बहना योजना, मातृशक्ति के सशक्तिकरण के होंगे हर संभव प्रयास - कुलस्ते - Seoni News

   कान्हीवाड़ा यशो:- भारत सरकार के पूर्व मंत्री संसदीय क्षेत्र मण्डला के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते का विगत दिवस ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद प्रथम आगमन हुआ। श्री कुलस्ते के आगमन पर बसस्टैंड कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात क्षेत्रीय सांसद की अगवानी में घर घर तिरंगा ,हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए महिला स्वसहायता समूहों,स्थानीय छात्र,छात्रायों, नागरिकों ,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा रैली के साथ पथ भ्रमण किया गया।

अनवरत चलेगी लाड़ली बहना योजना, मातृशक्ति के सशक्तिकरण के होंगे हर संभव प्रयास - कुलस्ते - Seoni News

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के प्रांगण में आयोजित किया, जहां पर भारत माता के पूजनवंदन के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी सुश्री रेखा देशमुख ,महिला बाल विकास अधिकारी ,नायब तहसीलदार सिवनी कान्हीवाड़ा वृत्त ,पंचायत समन्वयक (प्रभारी सचिव) सहित समस्त प्रशासनिक अमले ने उपस्थित होकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ,विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे पूर्व विधायक राकेशपाल सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधियों का स्वागत सत्कार किया ।

अनवरत चलेगी लाड़ली बहना योजना, मातृशक्ति के सशक्तिकरण के होंगे हर संभव प्रयास - कुलस्ते - Seoni News

    इस कार्यक्रम के अवसर पर तिरंगा यात्रा का महत्व प्रतिपादित करते हुए सांसद द्वारा यह बताया गया कि इस यात्रा के माध्यम से भारत भूमि के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करना औऱ उनके सर्वस्व समर्पण को आम जनमानस सदैव याद रखे तथा देश भक्ति की भावना प्रबल होती रहे यही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे व राकेशपाल सिंह द्वारा कहा गया कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रहे मामा शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारम्भ की गई लाड़ली बहना योजना अनवरत चलते रहेगी औऱ इस काम को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा निर्बाध रूप से किया जा रहा है जो कि आज सावन के महीने में अपनी बहनों को अतिरिक्त उपहार देकर 1500 रुपये हर बहिन को दे रहे हैं जिसे सुनकर उपस्थित लाडली बहिने खुशी से झूम उठी ।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात अतिथियों के द्वारा पंचायत प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम पर रोपित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button