छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

लाड़ली बहना को अब मिलेंगे 1250 रूपये, रसोई गैस मिलेगी 450 रूपये में

राखी पर्व पर बहनों को मिला 250 रूपये का विशेष उपहार
मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर दिया लाड़ली बहनों को उपहार
पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत बहनों को मिलेंगी नियुक्तियाँ
भोपाल के जम्बूरी मैदान में हुआ विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन

सिवनी यशो:- चुनावी साल में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री लगातार लोकलुभावनी घोषणाएँ कर रहे है रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार देने के साथ सावन माह में रसोई गैस 450 रूपये में देने की घोषणा कर दी यहाँ बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ सरकार बनने पर 500 रूपये सिलेंडर देने का वायदा कर रहे है जिसकी पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा है कांग्रेस की इस घोषणा को बेअसर करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गैस सिलेंडर 450 में देने का एलान कर दिया । इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण और महिलाओं में लोकपियता बढाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके हितो से संबंधित अनेक घोषणाएँ की ।

अक्टूबर से बहनों को मिलेंगे 1250 रूपये प्रतिमाह

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही राशि एक हजार रूपए के स्थान पर अब अक्टूबर माह से 1250 रूपये की राशि दी जाएगी। राखी पर्व पर आज प्रत्येक बहन को उपहार के रुप में 250 रूपये दिए जा रहे हैं। बहनों के खाते में दस सितंबर को योजना के एक हजार रुपए डाले जाएंगे। इसके पश्चात अक्टूबर माह से 1250 रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ रक्षाबंधन के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

बहनों के जीवन को बदलने का संकल्प बना योजनाओं का आधार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में नारी शक्ति की आवाज गूंज रही है। आज यहां भाई बहन के पवित्र रिश्ते को प्रणाम करने आया हूँ। बहनों के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पैतृक ग्राम में ही बहनों के साथ भेदभाव के प्रसंग देखे। समाज में बेटों की संख्या ज्यादा होने लगी थी। महिलाओं के जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए तभी संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री बनने के पहले विधायक और सांसद के रूप में भी अभावग्रस्त परिवारों की बेटियों के विवाह करवाने का कार्य किया। बहनों के जीवन को संवारने के संकल्प को बाद में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रकट किया है। यह संकल्प महिला कल्याण योजनाओं का आधार बना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा?कि वे बेटियों और बहनों की आंखों में आंसू नहीं देख सकते। बहनों की जिंदगी बदलना जीवन का संकल्प है।

पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 30 के स्?थान पर 35 प्रतिशत आरक्षण देंगे, अन्य क्षेत्रों में भी मिलेंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत बहनों को नियुक्तियां दी जायेगी। शिक्षकों के पदों पर 50 प्रतिशत बहनें नियुक्त होंगी। स्थानीय निकायों में एल्डरमैन और अन्य पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। बहनों और बेटियों को बेहतर शिक्षा का प्रावधान करते हुए बहनों की शिक्षण फीस शासन द्वारा दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। यदि बहनें नहीं चाहेंगी तो किसी क्षेत्र में मदिरा की दुकान नहीं खुलेगी। इसके लिए आबकारी नीति में परिवर्तन किए जाएंगे।

बहनों की आय प्रतिमाह 10,000 तक करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनाएं आजीविका मिशन के अंतर्गत आ जाएंगी तो उन्हें सभी आवश्यक लाभ मिलेंगे। पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा। छोटे मोटे उद्योग के लिए इंडस्ट्रियल स्टेट में भूखंड मिलेगा। प्रदेश में बहनों के नाम स्टाम्प शुल्क अब एक प्रतिशत कर दिया गया है। लक्ष्य यह है कि बहनों की मासिक आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए हो जाए।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस मिलेगी। बाद में स्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि बहनें परेशान न हों। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी उज्जवला गैस योजना लागू करने के लिए अभिनंदन के पात्र हैं। श्री चौहान ने कहा कि गाँवों में नि:शुल्क भूखंड और शहरों में अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर भूखंड बहनों को दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना में भी लाभ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सितंबर तक बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली नहीं होगी। सिर्फ सौ रूपए तक बिल आएगा। मजरों-टोलों में जिनके घर बिजली नहीं है, वहां बीस घर की बस्ती में भी बिजली दी जाएगी। बिजली देने के लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!