लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से छ: हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा – दिनेश राय मुनमुन
समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के अन्त्योदय की अवधारणा वाला बजट
सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन सिवनी विधायक का भाषण
Seoni 20 March 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास संकल्पों, समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के अन्त्योदय की अवधारणा, सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला एवं जन कल्याणकारी, विकासोमुखी, सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने वाला है उक्ताशय की बात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा सदन मे बजट की चर्चा पर कही गयी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के जारी सत्र मे सरकार द्वारा पेश किये गये बजट का समर्थन करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने सदन मे कहा कि अध्यक्ष महोदय, हमारी सरकार ने जो बजट पेश किया है, इसके समर्थन में मैं खड़ा हुआ हूं। सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में बेहतर सुलभ आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए। 1 लाख किलोमीटर सड़कों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबों को अनाज के लिये 7132 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक विधान सभा में एक स्टेडियम का निर्माण कराये जाने, किसान भाइयों के लिये धान की फसल में बोनस के लिये 850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त किसान प्रोत्साहन योजना मद में 5230 करोड़ रुपये का प्रावधान, इसके साथ ही किसान भाइयों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण लगातार दिया जायेगा। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 17135 करोड़ रुपये का प्रावधान, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं नारी उत्थान के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के लिये 26797 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है तथा प्रदेश के संवेदनशील जन नायक यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विकास एवं जन जन के लिये जन हितैषी, कल्याणकारी सभी योजनाओं के लिये आवश्यकतानुसार राशि का प्रावधान रखा है।
नगरीय क्षेत्र के विकास के लिये 18715 करोड़ रुपये का प्रावधान
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि प्रदेश में औद्योगिक एवं विकास योजनाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया, जिसके फलस्वरुप प्रदेश में निवेश के लिये हजारों करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसके सुखद परिणाम आगामी समय में देखने को मिलेंगे। प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिये 18715 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। प्रदेश में वंचित वर्गों को सुलभ उपचार उपलब्ध हो सके, इस हेतु 2039 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है. ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, सुगम एवं सस्ता परिवहन उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारम्भ की जायेगी। जिसके लिये बजट में प्रावधान किया गया है।
लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से छ: हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा
मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास संकल्पों, समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के अन्त्योदय की अवधारणा, सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है. जन कल्याणकारी, विकासोमुखी, सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने वाला है। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि अभी हमारे साथियों ने लाडली बहना को लेकर कई बार बात की। इस बार हमारी सरकार ने कई केंद्र की योजनाओं से जोड़ा है। लाडली बहना को अटल पेंशन योजना से जोड़ा है। मैं विपक्ष के नेताओं को बताना चाहता हूं कि जो बहनें हमारी 21 साल की लाडली बहना है और वह 120 रुपये प्रतिमाह इस अटल पेंशन में अपनी राशि जमा करेंगी, तो ठीक 60 साल के बाद उनको 6 हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। मेरी विधान सभा में 25 हजार लाडली बहनाओं को स्वत: इस पेंशन से जोड़ दिया गया।
सरकार 3 लाख नौकरियां देगी
इसी प्रकार पीएम बीमा योजना से अगर इन बहनों को जोड़ेंगे, हम सब अपने प्रयास करके, तो मैं समझता हूं कि उनको 3 हजार से भी ज्यादा आने वाले समय में पेंशन मिलेगी इस योजना का यह सबसे बड़ा काम किया है हमारी सरकार ने, 3 लाख नई नौकरियों के लिये प्रावधान रखा गया है। महाकाल की तर्ज पर बनेगा ओंकारेश्वर लोक, 40 रुपये प्रति नग हमारे गौवंश को मिलेगा। पहले 20 रुपये मिलता था, आज 40 रुपये उनको सबको देंगे और 5 रुपये लीटर का दूध जो खरीदी करेंगे, उसमें बोनस हमारी सरकार देने जा रही है।
विधानसभा क्षेत्र से 50 छात्र विदेश पढ़ाई करने जायेंगे
1 अप्रैल से सातवां वेतनमान का लाभ, श्री कृष्ण पाथेय योजना के लिये 10 करोड़ रुपये के श्री कृष्ण धार्मिक स्थलों का विकास किया जायेगा। चित्रकूट शहर के विकास के लिये 30 करोड़ रुपये, कामकाजी महिलाओं के लिये भी इस बार स्पेशल है. हमारी महिलाओं के लिये भी छात्रावास जैसी व्यवस्था की जा रही है, जो काम करने वाली महिलाएं आती हैं, उनको भी रहने की व्यवस्था हमारी सरकार देने जा रही है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिये भी विशेष पैकेज सरकार दे रही है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि बजट में सीएम राइज स्कूल के लिये बजट 1017 करोड़ रुपये का प्रावधान है। हर विधान सभा में स्टेडियम बनने जा रहे हैं. हम देखते हैं कि गांव में गौठान, श्मशान घाट और ग्राउंड की जगह खत्म है, लेकिन सरकार ने बड़ी संवेदना दिखाते हुए हर विधान सभा में एक ग्राउंड दिया है, जो हमारे युवाओं के लिये काफी कारगार होगा। आज विधान सभा के 50 ऐसे छात्र जो विदेशों में पढ़ाई करने के लिये हमारी सरकार पहुंचाने वाली है। प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी खुलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय रक्षा विद्यालय भी होगा। अंत मे श्री राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



