WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

लखनादौन से रायपुर एक्सप्रेस-वे मार्ग को मिली एनएचएआई की स्वीकृति

सिवनी जिले को मिली सौगात के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धन्यवाद ज्ञापित किया

    सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के एक प्रश्र का उत्तर देते हुये विधानसभा में जानकारी दी है कि लखनादौन-रायपुर मार्ग, को एनएचएआई ने लगभग स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीपीआर के आदेश हो गये हैं। यह रोड जो बनेगी तो यह लखनादौन-बरघाट-सिवनी-लालबर्रा-रजेगांव होते हुए रायपुर तक लगभग 310 कि.मी. का रोड होगा जो पर्यटन की दृष्टि से, आर्थिक विकास की दृष्टि से और नक्सलाईट गतिविधियों को रोकने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी और 120 कि.मी. प्रति घंटे की डिजाईन गति के साथ इस रोड का एक्सेस कंट्रोल होगा। इस दौरान सिवनी जिले को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

     हालांकि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का तारांकित प्रश्न था जिस पर जिस में राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर दिनेश राय मुनमुन में विस्तार से अपनी बात रखते हुये कहा था कि इस मार्ग पर सैकड़ो दुर्घटनाएँ मार्ग की दुर्दशा और घटिया निर्माण के कारण के कारण होती है और दुर्घटना में शिकार व्यक्तियों की मौते होती है । इन हताहत अनेको व्यक्तियों को मैने स्वयं अपने हाथों से उठाया है । सिवनी विधायक ने कहा था कि वर्ष 2019 में भी यही प्रश्न मैंने उठाया था और तत्कालीन रोड का निर्माण कार्य चल रहा था और उस समय विभाग द्वारा उस पर तत्परता नहीं दिखाने के कारण आज कम से कम सैकड़ों दुर्घटनायें हुई। जिसमें 10 लोगों को तो कम से कम उठाने वाला मैं हूं। क्योंकि वह मार्ग मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है। घायलों को मृत लोगों को उठाने का काम मैंने खुद अपने हाथों से किया है और आज भी वहां पर कई गाडियां एक्सीडेंट में हैं।

     एनएचएआई को लगातार प्रश्न व लेटर देने के बाद भी उन्होंने ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं की। मुझे इस सदन को बताते हुये इस बात का बड़ा घोर दुख होता है कि वह व्यक्ति जो इस सदन का सदस्य है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है । दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह पूर्वक कहा कि मेरी बात की गंभीरता कोसमझते हुये आप संरक्षण दें। इसमें हमेशा जवाब के माध्यम से जो दिया जाता है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण है, इसमें हमारी सरकार कुछ नहीं कर सकती, लेकिन जो दुर्घटना हो रही है वह मेरी विधान सभा से निकलने वाले मार्ग में, मेरे ही राज्य के लोगों की हो रही हैं. जिस समय वह काम कर रहा था उस समय भी मैंने एनएचएआई को लिखकर दिया कि इसमें जो पहाड़ी काट रहा है उसकी मुरम और बोल्डर ही उस सड़क में डाल रहा है। जब तक उसमें कम्प्रेशन नहीं होगा, दवाब नहीं बनाया जायेगा जब आपने अर्थवर्क किया है उसी का गुणवत्ताहीन काम किया है, तो ऊपर डामर कैसे चलेगा और इसमें जो जवाब दे रहे हैं कि उसमें समतलीकरण है। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि आज भी अगर मंत्री जी उसका निरीक्षण करा लें तो आज भी रोड डेमेज है। 9 किलो मीटर में सबसे ज्यादा नागपुर से जबलपुर के बीच में अगर दुर्घटनायें होती हैं, वह इसी 9 किलोमीटर में होती हैं। मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि इसकी जांच करा लें।

     दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विस्तार से जबाव देते हुये कहा कि विधायक जी की चिंता स्वाभाविक और जायज है। कहीं भी जब सड़कों का निर्माण होता है तो लोगों की अपेक्षा होती है कि वह अच्छी गुणवत्ता की होंगी और उसके साथ-साथ वह विकास का समवाहक भी बनेंगी। जिस सड़क की बात की जा रही है, यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के पास है, लोक निर्माण विभाग से सीधा उसका कोई संबंध नहीं है। चूंकि सड़क है और नेशनल हाइवे से जो जानकारियां हमें प्राप्त हुई हैं उसके माध्यम से मैं माननीय सदस्य को उत्तर देने का पूरा प्रयास करूंगा। यह लखनादौन, सिवनी के बीच में लगभग 9.24 किलो मीटर की फोरलेन की सड़क है. इस कांट्रेक्ट उदित इंफ्रा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश असफाल्टिंग्स एण्ड टोल हाइवेज, रीवा के पास है और वर्ष 2018 में इसकी परफार्मेस गारंटी भी समाप्त हुई, लेकिन यह बात सही है कि इस मार्ग पर जब काफी अधिक मात्रा में डस्टिंग हुई तो मार्ग असमतल हुआ और उसको दुरुस्त करने के लिये एनएचएआई ने बार-बार नोटिस जारी किये। लेकिन ठेकेदार ने इस कार्य को नहीं किया. बाद में रिस्क एण्ड कास्ट में ठेकेदार को नोटिस देते हुये एनएचएआई ने इस काम को कराया और उसमें जो 60 लाख रूपये की लागत थी वह ठेकेदार से वसूले गये। बाद में जिसका जिक्र माननीय सदस्य जी कर रहे हैं कि कुछ दरारें भी वहां पर आई हैं तो एक बार जब रोड की क्वालिटी ठीक तरीके से नहीं बनती बेस ठीक से तैयार नहीं होता तो स्वाभाविक रूप से कुछ कठिनाईयां आती हैं वह दरारें आई हैं और उन दरारों को सुधारने के लिये भी एनएचएआई ने टेण्डर कॉल कर लिये हैं और उसका कार्य भी प्रारंभ होने की स्थिति में है। जहां तक दुर्घटनाओं की बात है तो यह बात सही है कि वह स्थान उसको एनएचएआई ने चिन्हित किया है, बंजारी घाटी और घुनई घाटी को वह ब्लेक स्पॉट की सूची में उसको शामिल किया है। यहां पर वर्ष 2020 और 2021 में कुछ अल्पकालिक यानि प्रारंभिग रूप से सुधार के कार्य भी कराये गये थे, लेकिन बाद में इसमें जियोमेट्रिक इम्प्रूवमेंट हो इसके लिये अब कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और एनएचएआई ने यह सूचना दी है कि शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा ।

     सिवनी विधायक के प्रश्न का जबाव देते हुये लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इसमें एक अतिरिक्त जानकारी यह है कि लखनादौन-रायपुर मार्ग, को एनएचएआई ने लगभग स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीपीआर के आदेश हो गये हैं। यह रोड जो बनेगी तो यह लखनादौन-बरघाट-सिवनी-लालबर्रा-रजेगांव होते हुए रायपुर तक लगभग 310 कि.मी. का रोड होगा जो पर्यटन की दृष्टि से, आर्थिक विकास की दृष्टि से और नक्सलाईट गतिविधियों को रोकने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी और 120 कि.मी. प्रति घंटे की डिजाईन गति के साथ इस रोड का एक्सेस कंट्रोल होगा। इस दौरान सिवनी जिले को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!