सिवनी

लखनादौन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश,

8.10 लाख की स्विफ्ट कार व मोबाइल बरामद

सिवनी, 1 अगस्त 2025
लखनादौन थाना पुलिस ने वाहन चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई स्विफ्ट डिज़ायर कार (एमपी 20 जेडजे 0717) जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, तथा रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल (10 हजार रुपये मूल्य) बरामद किया है।

कुल मिलाकर 8 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

घटना का विवरण

प्रार्थी ललित अहिरवार (22), निवासी ग्राम सनाई डोंगरी, थाना धूमा ने थाना लखनादौन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे तीन बाहरी व्यक्तियों ने नागपुर जाने के लिए उनकी कार बुक की।

यात्रा के दौरान आरोपियों ने उल्टी आने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और मौका पाकर स्विफ्ट डिज़ायर कार व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में टीम गठित की।

तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को थाना लोधीखेड़ा (जिला पाडुर्ना) क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज चौधरी पिता डालचंद चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी निरंजन वार्ड-13, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर (27 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।
  2. आशीष सोलंकी पिता राजा सोलंकी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुलरी, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर (21 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।
  3. नीलेश जाटव पिता प्रदीप जाटव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुलरी, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर (7 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे, उपनिरीक्षक श्रीचंद मरावी, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार वानखेडे, आरक्षक नवनीत पाडे, धनेश्वर यादव, लकेश पटले, ओमकार पटेल, सूरज मेहरा तथा आरक्षक चंदन रघुवंशी (थाना लोधीखेड़ा) की अहम भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!