छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

तामिया में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई: भूराभगत नदी से रेत चोरी करते पकड़े गए 3 ट्रैक्टर

Chhindwara 07 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर माइनिंग विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूराभगत नदी से दिनदहाड़े अवैध रेत खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई माइनिंग अधिकारी स्नेहलता ठवरे के नेतृत्व में की गई, जिसमें पकड़े गए ट्रैक्टरों को तामिया थाना परिसर में खड़ा किया गया है।इस कार्रवाई के बाद रेत माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।

स्थानीय क्षेत्रों — भूराभगत, कुआंबदला, चावलपानी और तामिया — में अवैध रेत उत्खनन लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है।गौरतलब है कि इससे पहले भी माइनिंग अधिकारी स्नेहलता ठवरे पर रेत माफियाओं द्वारा हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने कड़ी कार्रवाई कर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध रेत खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“रेत माफिया पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी, किसी भी अवैध गतिविधि को नहीं छोड़ा जाएगा।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!